PM मोदी-HM शाह संग CM पुष्कर भी हिमन्ता सरकार के शपथ समारोह में हुए शरीक:कामाख्या देवी के सामने शीश झुकाया-पूजा की

Chetan Gurung
असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिस्वा सरमा और उनके मंत्रियों के शपथ समारोह में CM पुष्कर सिंह धामी भी PM नरेंद्र मोदी और HM अमित शाह समेत शरीक हुए और एक बार फिर सरकार की कमान संभालने का मौका मिलने पर नए हिमन्ता को बधाई दी।

पुष्कर का PM मोदी और HM शाह के साथ शपथ समारोह के दौरान अभिवादन का आदान-प्रदान भी हुआ। समारोह में PSD के अन्य राज्यों के तमाम समकक्ष भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री पुष्कर ने गुवाहाटी के विख्यात कामाख्या देवी मंदिर पहुँच के पूजा और अर्चना भी की। प्रदेश के लिए उन्होंने समृद्धि और सुख की कामना की।




CM PSD को मंदिर में देख कर स्थानीय लोग और अन्य श्रद्धालु भी खुश और उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत का मौका भी पाया। पुष्कर ने भी कई लोगों से अलग-अलग मुलाक़ात की और उनको उत्तराखंड आने का न्यौता दिया। कुछ लोगों ने उनके साथ Selfie भी खिंचवाई।



