अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनमनोरंजनराष्ट्रीय

जौलजीबी मेला भारत-नेपाल रिश्तों-सांस्कृतिक एकता की जीवंत मिसाल-CM पुष्कर:मेले से जुड़ी बचपन की यादों-अनुभवों को किया साझा:102 Cr की योजनाओं का उपहार दिया

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में काली एवं गोरी नदियों के संगम पर आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का उद्घाटन करने के दौरान 102.72 करोड़ रुपये की 25 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मेले के आयोजन के लिए हर साल 10 लाख रूपये हर साल देने की घोषणा की। 102.48 करोड़ रुपये की 24 योजनाओं का शिलान्यास तथा 24 लाख रुपये की एक योजना का लोकार्पण किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक जौलजीबी मेला भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत, आपसी सौहार्द और व्यापारिक संबंधों का जीवंत प्रतीक है। यह मेला सदियों से दोनों देशों के लोगों को सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से जोड़ने का कार्य करता आ रहा है। भारत, नेपाल और तिब्बत के बीच व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंधों के इतिहास में इस मेले का विशेष स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि जौलजीबी मेला सीमांत क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं और लोकसंस्कृति को संरक्षित रखने के साथ ही दोनों देशों के नागरिकों के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि जौलजीबी मेले से उनका बचपन से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने यहां की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय रीति-रिवाजों को निकट से देखा है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों, स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यवसायों को प्रोत्साहन देने में भी इस प्रकार के मेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

CM PSD  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। इस संकल्प को साकार करने के लिए सरकार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। सीमांत क्षेत्रों का विकास राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकता है। इन क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में प्राकृतिक सौंदर्य, साहसिक पर्यटन और समृद्ध लोक संस्कृति स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं रखते हैं। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर भी प्राप्त हों। जौलजीबी जैसे ऐतिहासिक मेले केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये हमारी सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और पारंपरिक संबंधों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध दोनों देशों की साझा विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से सीमांत क्षेत्रों की सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनियों एवं स्टॉलों का निरीक्षण किया। मेले में भारत एवं नेपाल के व्यापारियों की सहभागिता के साथ ही पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाओं में 23.26 करोड़ रुपये की लागत से पिथौरागढ़ में राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस) का निर्माण शामिल है।

इसके साथ ही 13.38 करोड़ रुपये की घाट पंपिंग पेयजल योजना से संबंधित कार्य, 36.10 करोड़ रुपये की खोतिला एवं घाटधार क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा योजना तथा 8.80 करोड़ रुपये की लागत से रामगंगा नदी पर मोटर सेतु का निर्माण भी शामिल है। कनालीछीना विकासखंड में संपर्क मार्ग एवं हिमालय दर्शन शेड से संबंधित कार्यों का लोकार्पण किया किया गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा,

जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, विधायक (डीडीहाट) बिशन सिंह चुफाल, विधायक (धारचूला) हरीश धामी, नगर निगम पिथौरागढ़ की महापौर कल्पना देवलाल, DM आशीष कुमार भटगांई, SP अक्षय प्रहलाद कोंडे भी समारोह में उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button