उत्तराखंडदेशपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking News::Junior-Senior Time Scale के 10 IAS-20 PCS हिले-डुले:दीपक देहरादून के CDO:भाई दूज के दिन CM पुष्कर ने शुरू किया नौकरशाहों में फेरबदल का अभियान:IPS-PPS में भी फेरबदल की पूरी संभावना:जितेंद्र देहरादून के ADM (F/R)

Chetan Gurung

दिवाली खत्म होते ही भाई दूज के दिन को CM पुष्कर सिंह धामी ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले Assembly Elections से पहले नौकरशाही में फेरबदल के अभियान को अंजाम देना शुरू करते हुए आज Junior और Senior Time Scale वाले 10 IAS तथा 20 PCS अफसरों को हिला-डुला डाला। पिथौरागढ़ के CDO दीपक सैनी को अभिनव शाह की जगह देहरादून का CDO बनाया गया। अभिनव को UTDB (पर्यटन) में ACEO और शासन में अपर सचिव बनाया गया है। तबादलों की खास बात ये रही कि आज बदले गए IAS अफसरों में सबसे Senior निधि यादव से पंचायती राज निदेशक का जिम्मा हटा लिया गया। बदले में कुछ नहीं दिया गया।

CM पुष्कर सिंह धामी-तबादला Express को दिखा दी हरी झंडी

——————–

बाध्य प्रतीक्षा में बैठी अनामिका को अल्मोड़ा का CDO,उधम सिंह नगर की Jt Magistrate आशिमा गोयल को हल्द्वानी में नगर आयुक्त,रूड़की के Jt Magistrate दीपक रामचंद्र सेठ को चमोली में CDO बना के भेजा गया। देहरादून के Jt Magistrate राहुल आनंद को उत्तरकाशी, पौड़ी की Jt Magistrate गौरी प्रभात को इसी पद पर रूड़की,रानीखेत की Jt Magistrate दीक्षिता जोशी को काशीपुर में इसी पद पर भेज दिया गया।

PCS Cadre में त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को गन्ना-चीनी आयुक्त से हटा के कुमायूं का अपर आयुक्त,अभिषेक त्रिपाठी को CDO चमोली से निदेशक (पंचायतीराज) बनाया गया। अल्मोड़ा के CDO रामजी शरण को हटा कर ITDA में अपर निदेशक,जय भारत सिंह को CDO उत्तरकाशी से हटा के शहरी विकास में अपर निदेशक,देहरादून की ADM स्मृता परमार को रूड़की की नगर आयुक्त,UDN के ADM-कौस्तुभ मिश्रा को मंडी परिषद रुद्रपुर में Dy Director बनाया गया। ADM-UDN पंकज कुमार उपाध्याय को कुम्भ अपर मेलाधिकारी बना कर भेजा गया।

चमोली के ADM विवेक प्रकाश को हटा कर अपर आयुक्त चीनी-गन्ना (काशीपुर),नारायण सिंह नबियाल को ADM-बागेश्वर से इसी पद पर चमोली,श्याम सिंह राणा को ADM-रुद्रप्रयाग से नगर निगम-देहरादून में अपर नगर आयुक्त बना के भेजा गया। काशीपुर के नगर आयुक्त रवीद्र सिंह बिष्ट को ADM-बागेश्वर बना के भेजा गया। मंडी परिषद की Deputy Director निर्मला बिष्ट को UDN में ADM (प्रशासन-नजूल),हरिद्वार के ADM (E) जितेंद्र कुमार को देहरादून का ADM और SLAO/CALA,पौड़ी की DC नूपुर वर्मा को रुद्रपुर का नगर आयुक्त,टिहरी के DC कमलेश मेहता को रुद्रप्रयाग का ADM बना के भेजा गया।

देहरादून के DC विनोद कुमार को UDN में ADM (F/R) की ज़िम्मेदारी पर भेजा गया। हल्द्वानी के नगर आयुक्त पारितोष वर्मा को इसी पद पर काशीपुर,रूड़की के नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल को कुम्भ उप मेलाधिकारी बना दिया गया है। फिलहाल,जूनियर IAS और मँझोले दर्जे के PCS नौकरशाहों के तबादले कर CM पुष्कर सिंह धामी ने पूरी IAS-IPS-IFS-PCS-PPS बिरादरी में हलचल और धुकधुकी मचा डाली है।

विधानसभा चुनावों से पहले इन Cadre में बदलाव होना स्वाभाविक माना जाता है। सरकार अपने हिसाब से भी गोटियों की तरह छोटे-बड़े नौकरशाहों को फिट करती हैं। समझा जा रहा है कि अगली बारी अपर सचिव,सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के साथ ही DM स्तर के IAS तथा SP-SSPs-Range IG स्तर के IPS अफसरों की आएगी। जो CM की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं,उन नौकरशाहों पर गाज गिरना तय है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button