अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडक्राइमदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking:फरार Wanted गिरधारी `पप्पू’ झांसी में Arrest:पत्नी मंत्री रेखा ने दर्ज कराई है Gangster पति पर FIR:भतीजा सतेन्द्र भी भेजा गया जेल

Chetan Gurung

मंत्री रेखा आर्य के कथित पति और UP के Gangster-कई संगीन मामलों के आरोपी गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को उसके भतीजे सतेन्द्र ठाकुर के साथ आज उत्तराखंड पुलिस झांसी (UP) से गिरफ्तार कर के देहरादून ले आई और पत्रकारों के सामने पेश कर दिया। पुलिस से कई हफ्तों से लुका-छिपी खेल रहे Gangster Act में भी Wanted पप्पू पर महिला सशक्तिकरण-खेल मंत्री रेखा ने कई संगीन आरोपों के साथ राजधानी के गढ़ी कैंट कोतवाली में FIR दर्ज कराई थी। Police Captain प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने कहा कि मंत्री रेखा की तरफ से दर्ज मुकदमे में कई मामले बेहद गंभीर किस्म के थे। इसलिए इसकी विवेचना SP जया बलूनी की अगुवाई में गठित टीम (SIT) कर रही थी।

SSP Pramendra Dobhal

————

SSP प्रमेन्द्र ने बताया कि गिरधारी पर 44 मामले दर्ज हैं। कई मामलों में वह सजायाफ्ता है। कुछ मामले अभी भी उस पर चल रहे हैं। वह कई दिनों से फरार था। वह नेपाल और इलाहाबाद के बाद दिल्ली पहुंचा था। वहाँ से वह झांसी गया था। वहाँ एक Private University के बाहर दबोचा गया। SIT उसकी Location को लगातार देख रही थी। उसने साजिश के तहत 4 कंपनियों से मंत्री रेखा को निदेशक पद से हटाया गया था। उनके बदले अपने भतीजे सतेन्द्र को निदेशक बनाया गया था।

मंत्री रेखा आर्य

——-

पप्पू के खिलाफ मारपीट और SC/ST Act में भी रेखा ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले ने राज्य में सनसनी मचाई हुई थी। पप्पू को गिरफ्तार करने के लिए SIT लगातार जगह-जगह दबिश मार रही थी और उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी। उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। सतेन्द्र को धोखे से मंत्री रेखा को कंपनी से हटा के निदेशक बनाने की साजिश का खुलासा हुआ है। SSP के साथ ही IG-Garhwal राजीव स्वरूप ने भी कम समय में गिरफ्तारी के लिए SIT को नगद ईनाम देने का ऐलान किया गया।

खास सूत्रों की माने तो फ़रारी के बाद गिरफ्तार गिरधारी इस कोशिश में है कि किसी तरह उसकी बातचीत मंत्री और कथित पत्नी रेखा से किसी तरह हो जाए। इसके पीछे उसकी मंशा समझा-बुझा के मामले को सुलटाने की हो सकती है। ऐसा माना जा सकता है। आरोपों की गंभीरता के मुताबिक गिरधारी के लिए हालात अभी और खराब होने तय हैं। मंत्री रेखा और पप्पू में सुलह की संभावना हालांकि कम नजर आती है। Audio Recording को सही माना जाए तो मंत्री रेखा के लिए सुलह की कोई गुंजाइश पप्पू के साथ नहीं दिखती है।

पप्पू की मंशा रेखा को ले के एक बातचीत की recording में जानलेवा महसूस हो रही है। इस Audio के सामने आने के बाद ही कैबिनेट मंत्री ने गिरधारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। गिरधारी ने भी छिप-छिप के Video जारी कर रेखा पर भ्रष्टाचार के अनेक गंभीर आरोप लगाए। मंत्री और उनके पति के मध्य की ये लड़ाई सार्वजनिक होने के बाद देश भर में सुर्खियां बन चुकी है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button