
Chetan Gurung
दिवाली बोनस देने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य कर्मचारियों को एक और तोहफा तथा खुशखबरी देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत इजाफे की File पर दस्तखत कर दिए। इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी होगी।
भारत सरकार ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर में 3 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे 1 जुलाई, 2026 से 63 प्रतिशत किया है। इसी के समकक्ष मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। इस निर्णय का लाभ राज्य सरकार के कार्मिकों के साथ ही स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों तथा यूजीसी वेतनमान में कार्यरत पात्र कार्मिकों को भी मिलेगा।
पात्र कर्मचारियों को 1 जुलाई, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक की अवधि के महंगाई भत्ते के अंतर का भुगतान एरियर के रूप में नकद किया जाएगा। पुष्कर सरकार ने अपने कर्मचारियों की दिवाली को ज्यादा से ज्यादा रोशन करने का पूरा बंदोबस्त किया है।



