
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज Deputy Collector स्तर के 24 PCS अफसरों को इधर-उधर कर दिए। संभावना है कि अब कभी भी Senior IAS और IPS अफसरों के फेरबदल की बारी आ सकती है। इन दोनों Cadre के अफसरों ने Seat Belt बांध ली है। PSD के मानकों और भरोसे पर खरे उतरने वाले नौकरशाहों को और अहम ज़िम्मेदारी दी जा सकती है या फिर उन पर और अधिक भरोसा जतलाया जा सकता है।

CM पुष्कर सिंह धामी
————–


देहरादून से 2 DC-PCS अपर्णा ढौंढियाल हटाए गए लेकिन 3 राजकुमार पांडे,अभय प्रताप सिंह और मुकेशचन्द्र रमोला मिल गए। खास बात ये रही कि उधम सिंह नगर में DC और SIIDCUL के RD रहे मनीष बिष्ट को पंत नगर कृषि विवि में कार्मिक और प्रशासन में बतौर निदेशक भेज दिया। उधम सिंह नगर के ही तुषार सैनी को नैनीताल और डोईवाला चीनी मिल के ED अजयवीर सिंह को टिहरी भेज दिया गया।
सबसे ज्यादा झोली UDN की खाली हुई। वहाँ के 6 DC हटाए गए। बदले में रेखा,संजय कुमार और रेखा कोहली (एक और रेखा) उसके हिस्से आए। हरिद्वार में 4 DC भेजे गए। उसके खाते से एक भी DC खर्च नहीं हुआ। उत्तरकाशी और चमोली से 3-3 हटाए गए। उत्तरकाशी को 2 और चमोली को 1 DC वापिस मिल सके। पौड़ी घाटे में रहा। उसके 2 DC खर्च हुए और 1 ही बदले में मिल सका। टिहरी से 1 निकला और 2 की वापसी हुई। वह नफे में रहा।
PCS में अब Senior Level के तबादले संभावित है। इससे अधिक IAS-IPS अफसरों और खास तौर पर Collectors-Captains पर नजर है। कौन इन कुर्सियों को खाली करेंगे और किस पर CM PSD विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अधिक यकीन करना पसंद करेंगे, ये देखने लायक होगा। जिन अफसरों को खतरा महसूस हो रहा, वे अपनी कुर्सी की पेटी बांध चुके होंगे। उनकी जगह लेने के लिए बेताब चेहरे पैराशूट खोल के Jump करने के लिए Ready हैं।
माना जा रहा है कि 2 मैदानी जिलों के Captains शायद तबादलों की बलि चढ़ जाए। उनकी जगह आजमाए जा चुके-हुनरमंद-अनुभवियों को मौका दिया जाए तो ताज्जुब नहीं होगा। ये बात दीगर है कि कुछ निराश कर चुके पूर्व कप्तान भी बाजी खेल रहे हैं। उन पर मुख्यमंत्री फिर दांव खेलने का जोखिम लेंगे या नहीं, ये देखना भी दिलचस्प होगा। कप्तानों के तबादलों-Postings की अहमियत बहुत अधिक इसलिए होती है कि फिर जिलों के भीतर के थानों-कोतवालियों का भी System पूरी तरह बदल जाता है।
हो सकता है कि कुछ DMs-Collectors को बेहतर Postings मिल जाए। कुछ नए चेहरों को पहली बार मौका देने का विश्वास मुख्यमंत्री दिखाएंगे या नहीं कहा नहीं जा सकता है। CM पुष्कर के पास हर IAS-IPS (हर स्तर के) की पूरी कुंडली है। 5 साल में जिन नौकरशाहों (IAS-IPS-IFS) ने उनका भरोसा जीता है, उनको संवेदनशील और अहम Field Postings देने में वह शायद ही हिचकेंगे।
शासन स्तर पर भी सचिव या उससे ऊपर की कुर्सियों पर मौजूद कई चेहरों को वह निजी अनुभव-उच्च सलाहों-Feedback के मुताबिक महकमों से इधर-उधर कर दें तो वह भी अजूबा बिल्कुल नहीं होगा। कुछ सचिव-कुछ HoDs अवाम के विश्वास को जीतने और महकमे को बेहतर करने के मामले में खरे नहीं उतरे हैं। हो सकता है, उन पर तबादले का खंजर गिर जाए।



