Blog

प्रवासियों के ज्ञान-क्षमता-अनुभव का लाभ उत्तराखंड को भी मिले-CM पुष्कर:देश-दुनिया में डंका बजा रहे देवभूमि के प्रतिभावान लाल:तृतीय प्रवासी सम्मेलन

प्रवासियों को जड़ों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही सरकार

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज दून विश्वविद्यालय में तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन में कहा कि प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव,ज्ञान,संसाधन और सामर्थ्य का लाभ उनकी जन्मभूमि को भी मिलना चाहिए। अपनी संस्कृति,परपराओं और जड़ों से जुड़े रहना सभी के लिए आवश्यक है। प्रवासी उत्तराखण्डियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा अनुभव हो रहा है, मानो एक ही परिवार के सदस्य लंबे समय बाद अपने घर लौटकर एक स्थान पर एकत्र हुए हों।

उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों से विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। अपने पैतृक गांवों को गोद लेकर उनके विकास में योगदान देने की पहल करने वाले 30 प्रवासी उत्तराखण्डियों का उन्होंने विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि उत्तराखण्ड ने बीते वर्षों में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य के बजट और प्रति व्यक्ति आय में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

फिल्म कलाकार हिमानी शिवपुरी,चित्रांशी रावत भी प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन में मौजूद रहीं

———–

पुष्कर ने कहा कि प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। इसके साथ ही 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। प्रदेश में 3.5 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन से किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों को नए अवसर मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क, रेल, हवाई संपर्क और अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों की दीर्घकालिक पेयजल आवश्यकताओं को 50 साल तक पूरा करने के लिए सौंग बांध परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। जमरानी बांध और लखवाड़ बांध परियोजनाओं पर भी कार्य आगे बढ़ रहा है। किशाऊ बांध परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन हो चुका है। प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण सहभागी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर के प्रयासों से लिपुलेख तक सड़क संपर्क विकसित हुआ है। इससे श्रद्धालु भारतीय भूमि से ही कैलाश पर्वत के दर्शन कर पा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर के नेतृत्व में उत्तराखण्ड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

मुख्य सचिव आनन्दबर्द्धन ने कहा कि प्रवासियों से सतत संवाद और राज्य के विकास में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अक्टूबर 2022 में प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ तथा अप्रैल 2025 में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों के पंजीकरण एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए वेबसाइट भी विकसित की गई है।

इस अवसर पर मंत्री भरत सिंह चौधरी, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक विनोद चमोली, विधायक किशोर उपाध्याय, प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी, भारत सरकार के सचिव सुधांश पंत, फिल्म कलाकार हिमानी शिवपुरी, चित्रांशी रावत, प्रमुख सचिव RK सुधांशु, DGP दीपम सेठ उपस्थित रहे।

—

CM पुष्कर ने पत्रकारों से प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के बाद पत्रकारों से कहा कि उत्तराखण्ड के प्रवासी भाई-बहनों ने देश और दुनिया में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। राज्य सरकार उनको अपने पैतृक गांवों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अनेक प्रवासी उत्तराखण्डी अपने गांवों से जुड़ रहे हैं। उन्हें गोद लेकर उनके विकास में योगदान दे रहे हैं। यह पहल अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के साथ-साथ गांवों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राज्य में रिवर्स पलायन की दर में भी 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह राज्य के लिए उत्साहजनक संकेत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है इसके लिये सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से शीतकाल में भी उत्तराखण्ड आने तथा चारधामों के शीतकालीन गद्दी स्थलों के दर्शन करने की अपील की। उत्तराखण्ड की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शीतकाल में चारधामों के कपाट बंद होने के बाद भगवान की पूजा-अर्चना उनके शीतकालीन गद्दी स्थलों पर की जाती है।

PSD ने कहा कि हम सेना से 4 साल बाद बाहर आने वाले अग्निवीरों को आरक्षण देने का अपना वादा पूरा कर रहे हैं। पहले बैच के 2 अग्निवीरों को 40 वीं वाहिनी PAC में समायोजन की मंजूरी दे दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button