Blogउत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

DMs को CM पुष्कर का कड़क फरमान,`सड़कों के गड्ढे 15 October तक भर दें’:अफसर फोन हर वक्त On रखें

Traffic Control-Drugs की बिक्री को सख्ती से रोकने की हिदायत

Chetan Gurung

बारिश से बेहाल सड़कों पर CM पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सभी जिलों के DMs को कड़क फरमान सुनाते हुए तबाह सड़कों को गड्ढा मुक्त कर के लिए 15 October तक की Deadline दी। उन्होंने 4 धाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, आपदा प्रबन्धन, जन-जन के द्वार कार्यक्रम, सत्यापन अभियान के बाबत भी अहम निर्देश दिए। अफसरों को हर वक्त फोन On रखने और Reach में रहने की सख्त ताकीद की।

Monsoon बारिश ने सड़कों को कई जगह एकदम ध्वस्त कर डाला है। लोगों को चलने और गाड़ी चलाने में इससे बहुत परेशानी हो रही। वाहन पलट रहे। लोगों को चोटें आ रहीं। इसको गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दृष्टिगत सतर्कता बढ़ाते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह Alert Mode पर रखा जाए। सभी अधिकारी अपने फोन चालू रखें।  किसी भी परिस्थिति में Out of Reach न रहें। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने ये निर्देश भी दिए कि मानसून के दौरान आपदा अथवा अत्यधिक वर्षा के कारण जहां-जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, मार्ग अवरुद्ध या टूटे हैं तथा ड्रेनेज सिस्टम में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हुई है, उनका जिलाधिकारी स्तर पर विस्तृत विवरण तैयार किया जाए। Mosoon निबटते ही क्षतिग्रस्त सड़कों, मार्गों एवं ड्रेनेज व्यवस्था के पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दिया जाए। प्रदेश भर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान  शुरू किया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने DMs को ताकीद की कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए समिति गठित करें। कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में मानसून के बाद और तेजी लाई जाए। जिन क्षेत्रों एवं ग्रामों में अभी तक इन शिविरों का आयोजन नहीं हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कैंप आयोजित किए जाए। CM Helpline (1905) की नियमित समीक्षा करें।

राज्य भर में चल रहे सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं में अपात्र लोगों को Identify कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। स्टेट सेक्टर फिजिकल वेरिफिकेशन में भी तेजी लाएँ। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत राज्य भर में 5 वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुकी एवं खराब स्थिति वाली सड़कों का डामरीकरण एवं सुधार कार्य करें।

PSD ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार इन सड़कों को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाए।  मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अंजाम दिया जाए। DMs घोषणाओं से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे। कांवड़ यात्रा के बाद स्वच्छता अभियान में और तेजी लाएँ।

उन्होंने अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, वर्चुअल माध्यम से आयुक्त (कुमाऊं) दीपक रावत, (गढ़वाल) आनंद स्वरूप, IG (कुमाऊं) निवेदिता कुकरेती, IG-गढ़वाल राजीव स्वरूप एवं सभी जिलों के जिलाधिकारी, SSPs-SPs मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button