
Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल की शिवेंदू अधिकारी की अगुवाई वाली नवनिर्वाचित BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक हुए और UP के CM योगी आदित्यनाथ-बिहार के CM सम्राट चौधरी समेत तमाम राज्यों के अपने समकक्षों से शिष्टाचार मुलाक़ात भी हुई। कोलकाता पहुँचने पर सुबह BJP कार्यकर्ताओं ने CM PSD का गुलदस्ते और नारों से स्वागत किया।




शपथ समारोह में PM नरेंद्र मोदी,HM अमित शाह भी शरीक हुए। CM पुष्कर ने समारोह में आए केंद्रीय मंत्रियों से भी भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एवं समस्त मंत्री परिषद् को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए यकीन जताया कि शिवेंदु सरकार पश्चिम बंगाल को प्रगति, सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।


PSD ने ये भी भरोसा प्रकट किया कि WB सरकार केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाएगी। इससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर जब कोलकाता Airport पहुंचे तो BJP कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। उनको खाता पहनाया और गुलदस्ता भेंट किया।



