उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

Secretary डॉ.RRK का अल्टिमेटम,`CM घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं:हफ्ते भर का वक्त’:मोलेखाल बाजार (साल्ट-अल्मोड़ा) में Parking निर्माण को मंजूरी

Chetan Gurung

Housing महकमे के Secretary डॉ R राजेश कुमार ने आज मातहतों को Review Meeting में चेताने के साथ Warning दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं को तेजी से अंजाम दिया जाए। इसमें देरी को अंश भर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री घोषणा संख्या–800/2021 “मोलेखाल बाजार,  में पार्किंग निर्माण” परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए।  बैठक में बताया गया कि चयनित स्थल की भौगोलिक स्थिति जटिल होने के कारण परियोजना में गहरी नींव, ढलान स्थिरीकरण, भूकम्परोधी डिजाइन तथा अतिरिक्त आरसीसी संरचनाओं की आवश्यकता है। इसी कारण प्रति कार पार्किंग लागत अधिक हो गई है।

निर्माण Agency ने बताया कि मोलेखाल बाजार और जौलीखाल कस्बे के आसपास वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे पार्किंग की समस्या गंभीर होती जा रही है। प्रस्तावित स्थल का ड्रोन सर्वे कर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से परीक्षण किया जा चुका है। यह स्थान पार्किंग निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया।

EFC (विभागीय व्यय समिति) ने परियोजना को सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए तकनीकी समीक्षा के उपरांत निर्धारित ₹591.16 लाख के प्रस्ताव को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए वित्त विभाग भेजने के निर्देश दिए। डॉ R राजेश ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित सभी प्रकरणों में तेजी लाई जाए। Pending Files को हफ्ते भर में उनके सामने पेश किया जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर  प्राथमिकता के साथ अमल किया जा रहा है। मोलेखाल बाजार पार्किंग निर्माण महत्वपूर्ण परियोजना है। इससे क्षेत्र में यातायात प्रबंधन बेहतर होगा। पर्वतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परियोजना का डिजाइन तैयार किया गया है। सुरक्षा और स्थायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button