
Chetan Gurung
नौकरियों की कमी के दौर में भी शानदार Placement हासिल कर अपने और परिवार के लिए खुशियों की सौगात लाने वाले Graphic Era विवि के 723 मेधावियों तथा उनके माता-पिता को आज सम्मानित किया गया। BTech में विवि के Students को 61.63 लाख रूपये तक का बेहतरीन पैकेज मिला है। उन सभी को सम्मानित किया गया। साथ ही नगद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।


Graphic Era Group of Institutions के Chairman डॉ कमल घनशाला ने अपने मेधावी Students से कहा कि Career की शुरुआत में आकर्षक पैकेज लेने से बेहतर कार्य संस्कृति सीखने-विकसित करने, सदा कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। समारोह में 61.63 लाख रुपये तक के पैकेज पाने वाले 723 छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
High School में 98.2 प्रतिशत तक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। विवि के Silver Jubilee Audi में डॉ कमल घनशाला ने मिसालें देते हुए कहा कि असली कामयाबी ईमानदारी, अनुशासन, स्थिरता और मानवीय संवेदनाओं के साथ किए गए कार्यों से तय होती है। सम्मान समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र प्रदीप रावत को Google में 61.63 लाख, शिवम अग्रवाल को
DE Shaw में 60.3 लाख, कुणाल कुमार को Microsoft में 56 लाख, अर्शिता और श्रेया महाजन को गूगल में 54.84 एवं रुपये और आस्था मेहता एवं आदर्श भारती मूसा को अमेज़न में 47.88 लाख रुपये के पैकेज पर चयन होने पर 1-1 लाख रुपय नकद इनाम और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र-छात्राओं में – प्रेरणा बडोनी और रक्षित बेनीवाल को माइक्रोसॉफ्ट में 56 लाख रुपये, पलक अग्रवाल को गूगल में 54.84 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर चयन होने पर 1-1 लाख रुपय नकद इनाम और ट्रॉफी दी गई। प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों के अभिभावकों को भी ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला और वाइस चेयरपर्सन डॉ राखी घनशाला ने सम्मानित किया।
इसी कोर्स के ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की आराध्या बहुगुणा, देव वर्मा, ध्रुव गुप्ता, मानव चौहान, मनीषा पन्नू और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की आंशिक शर्मा, हिमानी उपाध्याय, इशिका राणा, मोहित सिंह रावत और नितिन राणा को अमेजन में 47.88 लाख का पैकेज पाने पर पचास हजार रुपए का नगद ईनाम दिया। इस वर्ष ग्राफिक एरा के 723 छात्रों ने शानदार प्लेसमेंट हासिल कर सफलता की नई मिसाल कायम की है।
BTech-BBA-BCA-MBA-MCA और अन्य पाठ्यक्रमों के Students का भी Placement गूगल, अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट, इंफोसिस, फ्लिपकार्ट, जेपी मॉर्गन, डेलॉइट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अमूल, नेशनल ऑस्ट्रेलिया बैंक, यामाहा, नायका, लेंसकार्ट, एशियन पेंट्स सहित अनेक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियों में हुआ है। समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के VC डॉ नरपिंदर सिंह, Pro VC डॉ संतोष एस सर्राफ, Registrar डॉ नरेश कुमार शर्मा शामिल हुए।
——
–कक्षा 10 में बेहतरीन प्रदर्शन पर सम्मानित–
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के दूसरे बैच की कक्षा 10 में शानदार कामयाबी पर पांच छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इन्हें फीस में पच्चीस से शत प्रतिशत तक छूट दी गई है।
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की अहाना धवन (98.2), तनीषा अकरम (94.6), अंश प्रताप सिंह (93.8), आकांक्षा त्यागी (92.6) और कार्तिक बरमौला (91.8) को सम्मानित किया गया।



