अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडक्राइमदेशराष्ट्रीय

Big Breaking::Intelligence-Security पर DGP दीपम के सख्त Order,`विधानसभा चुनाव करीब हैं,CM पुष्कर की सुरक्षा अधिक कड़ी-पुख्ता की जाए:पाकिस्तानी Gangster शहजाद के Social Media संदेश पर Extra Alert रहें’

Chetan Gurung

विधानसभा चुनाव करीब आने के मद्देनजर CM पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा घेरे को और कसा-सख्त किया जाएगा। DGP दीपम सेठ और Intelligence Chief अभिनव कुमार की पुलिस के आला अफसरों संग आहा बैठक में ये फैसला होने के साथ ही पाकिस्तानी Gangster शहजाद भट्टी के भारत के युवाओं को कट्टर बनाने की मंशा पर भी गंभीरता से कदम उठाने के बाबत विचार हुआ।

CM पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा बंदोबस्त को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर और पुख्ता किया जाएगा

——————

बैठक में अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में महानिदेशक अभिसूचना/ सुरक्षा अभिनव कुमार, IG-STF नीलेश आनन्द भरणे, IG (कार्मिक) सुनील कुमार मीणा, IG-PandM-HQ बरिंदरजीत सिंह, SP (अभिसूचना) मणिकांत मिश्र,पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा/ATS सरिता डोबाल के साथ समस्त जनपदों के प्रभारी (अभिसूचना) Online मौजूद रहे । ये तय हुआ कि विधानसभा चुनाव करीब देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर के सुरक्षा दायरे को अधिक चुस्त-दुरुस्त और सख्त किया जाए।

-बैठक में ये निर्देश दिए गए—

–आंतकवाद नियंत्रण के दृष्टिगत राष्ट्रीय स्तर पर संचालित भारत की पहली आंतकवाद निरोधी नीति “प्रहार” को धऱातल पर क्रियान्वित करना होगा।

–पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के Social Media में युवाओं को कट्टर बनाने के Inputs एवं उसके साथियों की देश भर में गिरफ्तारियों के दृष्टिगत जनपदों में विशेष तौर पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।

–देश के बडे राज्यों की कार्यप्रणाली और सफल ऑपरेशनों के मॉडल का अध्ययन कर राज्य ATS के ऑपरेशनों को उसी उच्च पेशेवर स्तर पर अपग्रेड किया जाए।

–अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (चीन एवं नेपाल सीमा) से सटे जनपदों में संदिग्ध गतिविधियों, सीमा पार से घुसपैठ तथा राष्ट्रविरोधी तत्वों की आवाजाही पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। ITBP-SSB-Army-IB- राज्य पुलिस एवं ATS के शीर्ष अधिकारियों की उच्च स्तरीय ‘इंटर-एजेंसी को-ऑर्डिनेशन बैठक’ आयोजित की जाए।

–राज्य में लगातार बढ़ रही पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संख्या के मद्देनजर चार धाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।

–आगामी कुम्भ मेला तथा अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों के निर्बाध एवं सकुशल संचालन के लिए ठोस सुरक्षा कार्य योजना तैयार की जाए।

–आगामी विधानसभा चुनावों तथा विशिष्ट महानुभावों (VVIPs) के प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए जाएँ।

–सभी महत्वपूर्ण आयोजनों व व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक जनशक्ति, तकनीकी उपकरणों और संसाधनों का प्रबंधन समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

— आंतकवाद की चुनौतियों को ध्वस्त करने के लिए विशेष प्रयास पर बल दिया गया ।

–आगामी राज्य स्थापना दिवस, नवरात्र, दशहरा, दीपावली पर्वों के दृष्टिगत व्याप्त संवेदनशीलता पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए ।

–राष्ट्रपति के हाथों उत्तराखण्ड पुलिस को प्रदत्त विशिष्ट प्रतीक चिह्न प्रदान करने के लिए प्रेसिडेंट पुलिस कलर सेरेमनी की तैयारियों के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए गए।

–आगामी विधानसभा चुनावों, कुंभ मेले और धार्मिक आयोजनों के दृष्टिगत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ग्रुप्स) पर 24 घंटे सघन निगरानी रखी जाए।

–संवेदनशील मामलों व सांप्रदायिक मुद्दों को लेकर फैलने वाली भ्रामक खबरों, छेड़छाड़ किए गए वीडियो/ डीपफेक और अफवाहों का तत्काल आधिकारिक खंडन (Fact-Check) जारी किया जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button