गाड़ी से देहरादून लौटने के दौरान जगह-जगह CM पुष्कर का अभिनंदन-स्वागत:सरकार के मुखिया ने लोगों से उनकी समस्याओं-मांगों-तकलीफ़ों को जाना सड़कों का जायजा लिया:सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए दिया 1 नवंबर की Deadline
232 Crs की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण कर गैरसैण से रवाना हुए PSD

Chetan Gurung
गैरसैंण में विधानसभा सत्र में Supplementary Budget पास कराने के बाद सड़क मार्ग से श्रीनगर होते हुए राजधानी देहरादून लौटते समय जगह-जगह CM पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन और स्वागत का दौर चला। उन्होंने रुक-रुक के लोगों से मुलाक़ात कर उनके साथ संवाद किया। सड़कों की दशा भी देखते हुए उतर के निरीक्षण किया। अफसरों को 1 नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने की हिदायत दी। उन्होंने चेताया कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी किस्म की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।


देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर वहां स्वच्छता एवं यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। कीर्तिनगर के मलेथा में BJP कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से मिले। उनका हालचाल पूछा। उनकी समस्याओं और तकलीफ़ों की जानकारी ली।





ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने स्वागत किया और उत्तराखंड राज्य युवा आयोग के गठन के लिए आभार जताया। नटराज चौक पर महिलाओं एवं युवाओं ने गुलदस्ता भेंट किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों एवं युवाओं से यहाँ भी बातचीत की। सरकार के कामकाज के बारे में उनकी राय जानी। उनकी मांगों और समस्याओं को जाना।





