
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ के गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा Run-2.O के विजेताओं को पृरसकर प्रदाने करने के दौरान कहा कि यह Run महज Marathon न हो के साहस, संकल्प, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति की बेहद उच्च किस्म का इम्तिहान है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में कठिन रास्तों, विषम मौसम और सीमित ऑक्सीजन के इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनना खुद में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने ऐलान किया कि अगले साल नई प्रतियोगिता ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’का आयोजन सरकार करेगी। वह पत्नी गीता और दोनों पुत्रों के साथ पुश्तैनी गाँव हड़खोला पहुंचे और लोगों ने उनका स्वागत-सत्कार किया।






मुख्यमंत्री ने 70 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया। देश भर से धावकों ने इसमें शिरकत की। मुख्यमंत्री का गुंजी पहुंचने पर रं समुदाय के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विशिष्ट परंपराओं की झलक देखने को मिली।
पुष्कर ने आयोजन को सफल बनाने में Indian Army,ITBP-SSB की भूमिका और मदद की तारीफ कर उनके अफसरों का भी सम्मान किया। वर्ष-2025 में इस प्रतियोगिता में 700 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया था। इस आयोजन से आदि कैलाश क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को नई पहचान मिली है।
CM पुष्कर ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष आदि कैलाश क्षेत्र के लिए जारी इनर लाइन परमिट की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। ये इस क्षेत्र के प्रति पर्यटकों और श्रद्धालुओं के बढ़ते आकर्षण को दर्शाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के सीमांत गांवों को अंतिम गांव के बजाय प्रथम गांव के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। आदि कैलाश परिक्रमा रन जैसे आयोजन सीमांत क्षेत्रों की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से होम स्टे संचालकों, स्थानीय गाइड, परिवहन व्यवसायियों, होटल एवं खानपान से जुड़े लोगों को लाभ मिल रहा है। इस क्षेत्र को साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस वर्ष नीति घाटी में भी अल्ट्रा रन का सफल आयोजन किया गया। राज्य में ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, रिवर राफ्टिंग, कयाकिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन साइक्लिंग और एंगलिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष मई माह के प्रथम सप्ताह में राज्य सरकार ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’ का आयोजन करेगी। यह दौड़ लगभग 5,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माणा पास से प्रारंभ होकर बदरीनाथ और जोशीमठ होते हुए औली तक पहुंचेगी। इस आयोजन से देश-विदेश के धावकों को उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता, हिमालयी भूगोल और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
PSD ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों को पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष अशोक सिंह नबियाल, सचिव (पर्यटन) धीराज सिंह गर्ब्याल, CDO डॉ. दीपक सैनी, भारतीय सेना, आईटीबीपी एवं एसएसबी के अधिकारी उपस्थित थे।
—




CM पुष्कर अपने पुश्तैनी गाँव हड़खोला भी गए। लोगों और संबंधियों से आत्मीयता पूर्वक मिले। उनसे बातें की। हरिचन्द देवता मंदिर में पत्नी गीता और बच्चों प्रभाकर व दिवाकर सहित पूजा-अर्चना की। प्रदेश के लोगों की समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।



