
Chetan Gurung
देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी ने बिधौली (देहरादून) स्थित पेट्रोलियम विवि (UPES) के 24वें दीक्षांत समारोह में Students को सम्मानित करने के दौरान कहा कि अब वे विश्वविद्यालय के सुरक्षित दायरे से निकलकर जिंदगी की असल चुनौतियों का सामना करेंगे। जीवन में बड़ी सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत, अटूट लगन और जीवन भर सीखते रहने की भावना का होना अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को अपनी क्षमता और परिश्रम के बल पर ही अपने निर्धारित लक्ष्य हासिल करने चाहिए।





प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के Vision का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसे पूरा करने में देश के युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा से यह लक्ष्य अवश्य हासिल होगा। उन्होंने विवि के Students से अपेक्षा की कि वे देश-दुनिया में जहाँ भी जाएंगे, उत्तराखण्ड और देश का नाम रोशन करेंगे।


CM पुष्कर ने कहा कि वर्तमान दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल टेक्नोलॉजी का है। सरकार प्रदेश को शिक्षा, विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नई शिक्षा नीति-2020 को लागू करने के साथ ही दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज’ की स्थापना की गई है। आधुनिक शिक्षा के साथ सांस्कृतिक विरासत का समन्वय बना रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि स्वरोजगार और उद्यमिता के जरिए दूसरों को रोजगार देने वाला बनाना है। इसके लिए स्टार्ट अप्स और इन्क्यूबेशन सेंटर्स को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पारदर्शी व्यवस्था के तहत पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने 6 मेधावी Students को Silver Plate से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनसे बातें की। उनके साथ Selfie लेने के लिए Students में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर यूकॉस्ट के DG प्रो. दुर्गेश पंत,UPES के अध्यक्ष डॉ. राम K शर्मा और कुलपति डॉ. सुनील राय मौजूद रहे।



