उत्तराखंडयूथराष्ट्रीयशिक्षा

पेशेवर सफलता सब कुछ नहीं,अच्छा इंसान बनना जरूरी है-CM पुष्कर:Tons Bridge का Foundation Day Celebration

Chetan Gurung

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को `The Tons Bridge School’के संस्कार एवं स्थापना दिवस समारोह में Students को अनुशासन, संस्कारों और जीवन मूल्यों का पाठ पढ़ाने के साथ ही कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यावसायिक सफलता हासिल करना नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना है।

 

उन्होंने कहा कि ज्ञान व्यक्ति को मार्ग दिखाता है, जबकि संस्कार उसे सही दिशा देते हैं। आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान आवश्यक है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ.APJ अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए भी कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आज टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

CM पुशकर ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल पर रोक लगाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। याद रखना होगा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन ही सफलता का वास्तविक आधार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button