उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

सुबह CM पुष्कर ने आम लोगों की तरह किया कन्या पूजन,शाम को भ्रष्टाचार-अन्याय-नशे के खिलाफ लोगों से सामने आने के लिए कहा:दशहरा महोत्सव में रावण दहन के दौरान मौजूद रहे

Chetan Gurung

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सुबह पत्नी गीता के साथ अपने आवास पर कन्याओं का पूजन किया फिर शाम को देहरादून के परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में रावण दहन के मौके पर पहुँच के सभी को विजय दशमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। लोगों को भ्रष्टाचार-अन्याय-नशे के खिलाफ सरकार के साथ मिल के जंग करने की अपील की।

कन्या पूजन और हवन के दौरान CM पुष्कर सिंह धामी के साथ पत्नी गीता भी मौजूद रहीं।

————–

परेड ग्राउंड में दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री का आयोजकों ने सम्मान किया।

————-

मुख्यमंत्री ने कन्याओं का पूजन आम लोगों की तरह किया। कन्या देवियों के चरण स्पर्श किए और चरण धोए। उनको प्रसाद तथा दक्षिणा भेंट की। चुनरी ओढ़ाई। हवन में शरीक हुए। शाम को दशहरा महोत्सव में कहा कि विजय दशमी का पावन पर्व सत्य की शक्ति और धर्म की महत्ता का स्मरण कराता है। भगवान श्रीराम और रावण के प्रसंग से यह सीख मिलती है कि अहंकार और अधर्म चाहे कितने ही शक्तिशाली क्यों न हों, विजय हमेशा सत्य और धर्म की ही होती है।

उन्होंने आह्वान किया कि समाज से भ्रष्टाचार, अन्याय, नशे और महिलाओं के प्रति हिंसा जैसी बुराइयों को समाप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए चले व्यापक अभियान के तहत 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों से क्षतिपूर्ति वसूलने के लिए सख्त दंगारोधी कानून और समानता को बढ़ावा देने के लिए समान नागरिक संहिता (UCC) जैसी महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।

CM PSD ने कहा कि सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। नकल पर रोक लगाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां मिली हैं। एक में भी कोई विवाद सामने नहीं आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मंत्री खजान दास, बन्नू बिरादरी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button