अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनयूथराष्ट्रीय

Indian Star अक्षय कुमार-International फ़िल्मकारों से CM पुष्कर का वादा:Shooting में हर मुमकिन मदद-सहयोग:The Beatles Band पर होगी ऋषिकेश में फरवरी-2027 में Shooting

Chetan Gurung

देहरादून: हिन्दी फिल्मों के Star अक्षय कुमार और विख्यात International Band Beatles पर फिल्म बनाने के लिए ऋषिकेश में Shooting करने आए विदेशी फ़िल्मकारों ने CM पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात की और उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग की भरपूर संभावनाओं और सरकार की तरफ से मिल रहे सहयोग की भी तारीफ की। PSD ने कहा कि फिल्मों की शूटिंग को प्रोत्साहन देने के लिए बनाई गई Film Policy के मुताबिक हर फिल्म निर्माताओं को हर मुमकिन मदद और सहयोग सरकार की तरफ से दी जाएगी।

 

अक्षय कुमार कुछ दिनों से मसूरी,ऋषिकेश और टिहरी के आसपास Shooting कर रहे हैं। उनकी मुख्यमंत्री के साथ मुलाक़ात में उत्तराखण्ड की फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं तथा फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध भौगोलिक परिस्थितियां और फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण लगातार फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रहे हैं। बड़े प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में प्रदेश की पहचान और मजबूत हो रही है।

उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से शूटिंग की अनुमति सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान की व्यवस्था भी की गई है। राज्य सरकार का प्रयास उत्तराखण्ड में अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग को प्रोत्साहित करने के साथ ही स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना है। CM पुष्कर की पत्नी गीता धामी भी इस मौके पर साथ थीं।

–

–ऋषिकेश में गूंजेगा ‘द बीटल्स’ का संगीत:चौरासी कुटिया में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग–

विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ (The Beatles) पर आधारित बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना `क्लोवर’ की शूटिंग भी उत्तराखंड में करने के लिए अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर से शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर इस प्रोजेक्ट की रूपरेखा साझा की। शूटिंग फरवरी-2027 में चौरासी कुटिया में होगी।   

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि ‘क्लोवर’ (CLOVER) की शूटिंग फरवरी 2027 में ऋषिकेश स्थित ऐतिहासिक चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) में की जानी प्रस्तावित है। इस फिल्म श्रृंखला का नाम ‘द बीटल्स – ए फोर-फिल्म सिनेमैटिक इवेंट’ है।  इसके तहत ‘द बीटल्स’ के चारों सदस्यों के जीवन और उनकी संगीत यात्रा पर आधारित चार अलग-अलग फिल्में बनाई जा रही हैं।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्देशन ऑस्कर विजेता प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सर सैम मेंडेस कर रहे हैं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के लिए नील स्ट्रीट प्रोडक्शंस द्वारा एप्पल कॉर्प्स के सहयोग से बनाई जा रही इन फिल्मों को अप्रैल 2028 में विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

ऋषिकेश में प्रस्तावित इस शूटिंग के दौरान 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और लगभग 150 भारतीय क्रू मेंबर हिस्सा लेंगे। स्थानीय तकनीशियनों और अन्य सहयोगियों की भी सेवाएं ली जाएंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि राज्य सरकार की फिल्म नीति-2024 के तहत फिल्म निर्माताओं को अनुकूल माहौल और आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश का योग और अध्यात्म के साथ-साथ ‘द बीटल्स’ से पुराना ऐतिहासिक नाता रहा है। यहां इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म की शूटिंग होने से उत्तराखंड की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी और प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button