उत्तराखंडक्राइमदेशराजनीतिराष्ट्रीय

पति `पप्पू’ की जानलेवा साज़िशों से संघर्ष कर रहीं मंत्री रेखा अस्पताल से फारिग हो पहुंची सीधे टपकेश्वर में भोले की शरण में:मदद-साथ के लिए CM पुष्कर तथा पक्ष-विपक्ष का जताया आभार:हिस्ट्रीशीटर गिरधारी का अता-पता नहीं!

Chetan Gurung

देहरादून:पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू की प्राणघातक साज़िशों के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोल के नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने उतरी पुष्कर मंत्रिमंडल की सदस्य और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने आज आखिरकार Hospital से Discharge ले के गढ़ी कैंट के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव (महादेव) और मां भगवती से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की। पप्पू के खिलाफ रेखा ने कमर कसते हुए पुलिस में मुकदमा लिखाने के बाद समझा जा रहा है कि खुद उनकी छवि और प्रतिष्ठा बेहतर होगी और महकमों का रंग-ढंग पति के दखल से मुक्त होने के बाद बेहतर होगा। मंत्री ने कठिन वक्त में साथ देने के लिए CM पुष्कर सिंह धामी और पक्ष-विपक्ष के लोगों का आभार जताया। इस बीच FIR होने के बाद Underground और UP के हिस्ट्रिशीटर गिरधारी साहू का अता-पता नहीं चल रहा है कि वह कहाँ छिपा है। SIT उसकी तलाश में जुटी है।

मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद मंत्री रेखा ने पत्रकारों से बात भी की और कहा कि मां भगवती और महादेव के आशीर्वाद तथा अपने सभी शुभचिंतकों और साथियों की दुआओं से अब वह पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी हैं। वह अपनी देवतुल्य जनता की सेवा और अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन के लिए पूरी ऊर्जा के साथ फिर नए सिरे से आगे बढ़ रही हैं। उनका यह नया राजनीतिक व सामाजिक सफर सभी के अटूट विश्वास और स्नेह के बिना अधूरा था।

मौजूदा दौर के कुछ दिनों को अपने सबसे कठिन समय के तौर पर याद करते हुए मंत्री रेखा ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण दौर में उन्हें जिस प्रकार सभी का साथ, अटूट स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए वह हृदय से सभी की आभारी हैं। खास तौर पर CM पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश सरकार, सभी जनप्रतिनिधियों तथा पक्ष-विपक्ष के तमाम साथियों ने उनका भरपूर नैतिक साथ दिया। इसके लिए वह सभी का विशेष आभार व्यक्त करती हैं।

रेखा ने जिस किस्म से मंत्री होने के बावजूद सामान्य महिला की तरह अपने ऊपर हो रहे पति पप्पू गिरधारी के जुल्मों और अत्याचारों-साज़िशों का खुलासा करते हुए संघर्ष करने का ऐलान और जीदारी दिखाई उससे अन्य महिलाओं को भी ऐसी सूरत में सामने आ के लड़ने का हौसला मिलेगा। पप्पू ने मंत्री पत्नी पर घोटालों को अंजाम देने और अरबों की संपत्ति अर्जित करने का आरोप Video संदेश के जरिये लगाया है लेकिन अंदरखाने की खबर ये सामने आ रही कि पप्पू का पत्नी के मंत्रालयों और अफसरों पर बहुत दखल और दबाव रहता था।

सूत्रों के मुताबिक कई अहम फैसले और नीतियों में भी गिरधारी का दखल रहता था। इसका नकारात्मक असर मंत्री रेखा और सरकार की छवि-प्रतिष्ठा पर पड़ रहा था। रेखा तब पप्पू के बेहद दबाव में थीं। उनके खुल के पप्पू के खिलाफ उतरने से खुद उनकी छवि को सहारा मिला है। महकमों की दशा बेहतर हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button