अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनमनोरंजनयूथराष्ट्रीय

Singer दलेर मेंहदी से CM पुष्कर ने पूछा तबीयत का हाल:बोले,`जो हुआ उसको भुला के सौहार्द संग आगे बढ़ें’:मिका सिंह से पहले ही कर चुके हैं बात:दोनों से उत्तराखंड की अतिथि देवो भवः की संस्कृति का किया जिक्र

मंत्री सुबोध की तरफ से तस्वीर साफ किए जाने के बाद खत्म हों विवाद-पुष्कर

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज मशहूर हिन्दी-पंजाबी Singer दलेर मेंहदी को भी फोन कर के पहले उनके स्वास्थ्य का हाल पूछा फिर मंत्री सुबोध उनियाल संग उनके विवाद पर कहा कि गुजरी बातों को भुला के सौहार्द-संवाद और सकारात्मक भाव से आगे बढ़ने के लिए कहा। पुष्कर ने कहा कि अब जबकि मंत्री भी साफ कर चुके हैं कि उनकी मंशा दलेर का अपमान करने की नहीं थी। उनके स्वास्थ्य के खराब होने की जानकारी नहीं थी,विवाद खत्म हो चुका है।

मुख्यमंत्री PSD दलेर के भाई मिका सिंह से भी बात कर चुके हैं और उनसे भी विवाद को खत्म करने के लिए कहा। दलेर हाल ही में नरेंद्र नगर में कुंजापुरी मेले में सांस्कृतिक आयोजन में प्रस्तुति देने आए थे। वह खुद के नियंत्रण में नजर नहीं आ रहे दिख रहे थे। इस पर आयोजन समिति के प्रमुख और उत्तराखंड सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल, जो Local MLA भी हैं, मंच पर पहुँच गए। फिर दलेर की शारीरिक भाव-भंगिमा और जुबान पर नियंत्रण न होने और Lip Singing को ले के घोर ऐतराज जताते हुए एक किस्म से उनको डांट लगाई थी।

मंत्री के इस रवैये ने देश और विदेश में दलेर के प्रशंसकों को बुरी तरह भड़का दिया था। इस मामले में दलेर के भाई मिका,कलाकार राजपाल यादव और अनुपम खेर समेत कुछ अन्य कलाकारों ने मंत्री के रवैये पर नाराजगी जताई थी। सभी ने ये कहा कि दलेर शराब नहीं पीते हैं। उनका स्वास्थ्य खराब था। मंत्री को संयमित रहना चाहिए था। दलेर का अपमान नहीं करना चाहिए था। मंत्री सुबोध इस मामले में पहले ही कह चुके हैं कि उनको दलेर के खराब स्वास्थ्य की जानकारी नहीं थी। उनको किसी ने ये नहीं बताया था।

इसके बाद CM PSD ने पहले मिका फिर आज दलेर से फोन पर बात की और दोनों से विवाद को खत्म करने के लिए कहा। दोनों को उन्होंने मित्र बताया है। पुष्कर ने कहा कि उनकी दोनों से बातचीत और मंत्री की तरफ से किसी का अपमान करने की मंशा न होने का बयान सामने आने के बाद अब मंत्री-गायक विवाद खुद ही खत्म हो जाना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button