उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव में Positive रुख के साथ Hat Trick विजय-सरकार गठन के लिए उतरेगी BJP:प्रदेश प्रभारी राम माधव ने दी जरूरी हिदायतें:मोदी-पुष्कर सरकार की उपलब्धियों की Branding की जाएगी

Chetan Gurung

देहरादून: उत्तराखंड BJP की अहम बैठक में आज चंद महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी स्तर पर Program तैयार कर उनको अंजाम देने पर मंथन हुआ। ये तय किया गया कि मोदी-पुष्कर सरकार की उपलब्धियों को लोगों के सामने पेश किया जाएगा। सरकार बनाने की Hat Trick के लिए Positive रुख के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। कांग्रेस के डबल स्टैंडर्ड को भी लोगों के सामने लाया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बीजापुर VVIP गेस्ट हाउस में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत भारद्वाज,तरुण बंसल शामिल हुए।

बैठक में पार्टी के वर्तमान में संचालित सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ उन्हें और बेहतर स्वरूप में करने पर विचार किया गया। वर्तमान एवं आगामी कार्यक्रमों को चुनावी राजनीति की दृष्टि अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। तय किया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी घर-घर पहुंचाई जाएगाई एवं जनता से आशीर्वाद मांगने का कार्य प्रमुखता से किया जाएगा।

बैठक में साफ किया गया कि केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से तय रणनीति के मुताबिक BJP विकास एवं जनकल्याण के मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करते हुए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए Assembly Elections में जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button