अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनमनोरंजनयूथराष्ट्रीय

Big News:बोले Singer मिका सिंह,`CM पुष्कर ने मुझसे-दलेर पाजी संग बात कर मंत्री से विवाद पर अफसोस जताया:हम दोनों को उत्तराखंड बुला के सम्मानित करेंगे:अब मुद्दा खत्म’:कहा,`दलेर मेंहदी दुनिया के Star हैं:उनकी Image पर आंच आई-मंत्री जी भी अच्छे हैं-अच्छा काम कर रहे:वह भी Video बना के बोले कि दलेर ने शराब नहीं पी थी’

मंत्री सुबोध ने कहा,`किसी का स्वास्थ्य खराब था तो मुझे और जनता को बता देते:शो से मना कर देते:हमने तो विवाद की शुरुआत भी नहीं की थी’

CHETAN GURUNG

मशहूर पंजाबी और हिन्दी फिल्मों के Singer दलेर मेंहदी के छोटे भाई तथा अपने आप में Star गायक मिका सिंह ने कहा कि CM पुष्कर सिंह धामी ने मुझसे और दलेर पाजी से फोन कर मंत्री संग कुंजापुरी मेले में शो के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल संग हुई घटना को दिन और वक्त खराब होने की बात कहते हुए अगली बार उत्तराखंड आने पर दोनों का सम्मान करने की बात की। उनसे बात होने के बाद अब दलेर-मंत्री विवाद खत्म हो गया है। मैं धामी साहब की बहुत इज्जत करता हूँ। मंत्री जी भी एक Video बना के या फोन कर के बोल सकते हैं कि दलेर पाजी ने शराब नहीं पी थी। दलेर भाई ने मुझे कहा है कि अब जब धामी साहब का ही फोन आ गया है तो अब सब झगड़ा खत्म करना है। मेरे में इतना जिगरा नहीं है कि विवाद बढ़ाता रहूँ। तू बार-बार बोलता मत रह। Tweet नहीं करना। मंत्री सुबोध उनियाल ने भी कहा कि बेहतर होता अगर दलेर शो करने से मना कर देते या फिर मंच पर जनता को या मुझे बता देते।

CM Pushkar Singh Dhami and Dale Menhdi-Mika Singh

————————

Minister Subodh Uniyal

—————-

कई बड़े हिट गानों के गायक मिका ने कहा कि मंत्री ने शराब पी के आने का आरोप लगा के दलेर की छवि को बहुत खराब किया। उन्होंने Live शो किया था। CD पर नहीं। पूरी दुनिया में शोर हो गया कि दलेर शराब पी के Stage पर आ गया। वह अपने गले और Culture का बहुत ख्याल रखते हैं। वह बहुत बड़े Legend हैं। मैं तो फिर भी Party-वार्टी करता हूँ। मैंने दलेर पाजी के लिए इसी लिए Video बना के दिल की बात रखी। दूसरे दिन मेरी मंत्री जी से भी बात हुई थी। किसी Fan के जरिये। घटना के बाद दलेर पाजी बहुत सकते में थे। मैं बहुत शुक्रगुजार हूँ कि मेरे बड़े भाई CM पुष्कर सिंह धामी जी ने मुझसे और दलेर पाजी से फोन पर बात की। उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से बात की। वह सच में बहुत Down To Earth हैं।

मिका ने कहा कि धामी जी ने उनसे कहा कि कई बार दिन-समय खराब होता है। मैं उनकी तरफ से माफी मांगता हूँ। अगली बार आप और दलेर जी उत्तराखंड आएंगे तो आपका सम्मान करेंगे। जिस दिन दलेर पाजी के साथ ये हुआ मैं सूरत में शो कर रहा था। शो के बाद मुझे तब पता चला। मैंने रात को ही पाजी को फोन किया तो उठा नहीं। अगली सुबह मैंने उनको फोन किया। वह भावुक हो के रोने लग गए। मैंने उनसे कहा कि आपकी सेहत जब खराब थी तो शो के लिए हाँ नहीं करना चाहिए था। जब मंत्री डांट रहे थे तो आपको जवाब देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मैं मिका नहीं हूँ। उन्होंने कहा कि मैं सहम गया था। मैं चिल्ला के बात नहीं कर सकता।

मशहूर पंजाबी गायक ने कहा कि मैं मंत्री जी से गुजारिश करता हूँ कि 2 मिनट लगते हैं। वह Video बना सकते हैं कि मैंने उनको शराबी बोला। वह शराबी नहीं हैं। मंत्री जी भी अच्छे इंसान हैं। उनसे दुश्मनी नहीं है। उन्होंने भी अच्छे काम किए हैं। आजकल तो School-College में भी किसी को डांटते हैं तो विवाद हो जाता है। मंत्री साहब को सोचना चाहिए कि वह बड़े हैं। Senior हैं। अगर किसी Artist को बुलाते हैं तो सोचना चाहिए कि वे उनके मेहमान हैं। उत्तराखंड में बहुत सुंदर स्थान हैं। लोगों से वहाँ बहुत प्यार मिलता है।

दलेर के भाई ने कहा कि बादशाह,गुरदास मान जी,पुनीत इस्सर,पलाश सेन,कपिल शर्मा,राजपाल यादव और कई ने फोन कर के कहा कि उनको मंत्री-दलेर का Video देख के रोना आ गया। सोच लो मैं तो भाई हूँ। मेरा क्या हाल हुआ होगा। सुनन्दा शर्मा ने एक दिन पहले शो करने से मना किया। दलेर पाजी से शो करने के लिए गुजारिश की गई। वह बिस्तर से उठ के आ गए। तबीयत खराब होने के बावजूद। Stage पर डेढ़ घंटे पूरा गया। लोगों ने खूब Enjoy किया। उत्तराखंड के लोगों ने हमको बहुत प्यार दिया। हम ऐसे नहीं है। जैसा बताया गया।

मिका ने कहा कि दलेर पाजी ने मुझसे कहा कि धामी साहब का ही फोन आ गया है तो इस मुद्दे को खत्म करना है। तू Tweet वगैरह न करना अब। 35 लाख रूपये का मेहनताना लेने के बाबत उन्होंने कहा कि मंत्री ने दलेर जी को Directly अनुबंध नहीं किया होगा। कोई बीच में होगा। मैंने दलेर पाजी को भी कहा था कि उनके पैसे लौटा देते। पाजी ने कहा कि मैंने तो बोल दिया था पैसे लौटाने के लिए। वह 1998 में 25 लाख रूपये एक शो के लिया करते थे। पैसा दिया भी है तो खरीद नहीं लिया।

मिका ने कहा कि हैदराबाद में एक शो में मुझे 5 मिनट कम गाने पर अनुबंध टूटने के कारण आयोजकों का पैसा लौटा दिया था। मुझे लगा था कि मैंने पूरे वक्त गाया। पैसे लौटाने में इसलिए गुस्सा नहीं आया कि आयोजकों ने बहुत सम्मान-नरमी संग बात की थी। उत्तराखंड में मंत्री संग विवाद में गलती मेरे भाई की है। वह बोलते ही नहीं। बहुत भोले हैं। CD पर गाने के बाबत उन्होंने कहा कि दलेर जी के जो Hard Core Fan होंगे वही उस शो में आए होंगे। लोग CD में गाने पर भी Enjoy करते हैं।

मंत्री को हो सकता है कि महसूस हो गया होगा कि गलत हो गया। वह बढ़ाना नहीं चाहते कि बात बढ़े। उनको आभास हो गया गलती का। उनके साथ अन्य को भी आभास हो गया होगा। पंजाबी Singer ने कहा कि वह ये नहीं कह रहे कि मंत्री सुबोध सार्वजनिक मांगी मांगे। बस ये फोन कर दें कि जो हुआ गलत हो गया। मंत्री भी अच्छे इंसान हैं। अच्छे काम कर रहे। मंत्री सुबोध ने आज पत्रकारों से कहा कि दलेर की सेहत ठीक नहीं थी तो बता दिया जाता। चेहरे पर किसी के लिखा नहीं होता। मिका की तरफ से मामला खत्म करने की बात कहने पर सुबोध ने कहा कि ये वही जाने। माफी का Video जारी करने की मिका की अपेक्षा के बाबत पूछे जाने पर सुबोध ने प्रतिक्रिया नहीं दी।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button