उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

विधानसभा सत्र कल से:CM पुष्कर का मंत्री-विधायकों-लोगों ने किया स्वागत:आदिबद्री मंदिर में दर्शन:BJP विधानमंडल दल की बैठक में रणनीति पर किया मंथन

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुँचने पर रुद्रप्रयाग और चमोली के लोगों और जन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। वह कल से  (27 और 28 October) शुरू होने वाले संभावित हंगमाखेज विधानसभा सत्र में शरीक होने पहुंचे। रास्ते में उन्होंने आदि बद्री मंदिर के दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद लिया।

 

मुख्यमंत्री का रुद्रप्रयाग में मंत्री भरत सिंह चौधरी एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। चमोली में विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, DM गौरव कुमार, SP सुरजीत सिंह पंवार तथा CDO डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान गौचर, कर्णप्रयाग, खेती सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर लोगों और बच्चों से मुलाकात की।  उनका कुशलक्षेम जाना। स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद भी किया। आदिबद्री मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीहरि विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त किया। समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

देहरादून में भी हेलीपैड पर स्कूली बच्चों के साथ मुलाक़ात की। उनके साथ जमीन पर बैठ के बातें कीं। उनको टॉफियाँ बांटी। मुख्यमंत्री पुष्कर को अपने साथ इस अंदाज में इतनी सहजता से बातें करता देख बच्चे बेहद खुश नजर आए।

—

भराड़ीसैण पहुँच के CM पुष्कर ने संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल के साथ BJP विधान मण्डल दल की बैठक की। बैठक में मंत्री और विधायक शामिल हुए। इसमें सत्र के दौरान सरकार और पार्टी की रणनीति पर मंथन हुआ। सत्र कल से शुरू होगा और संभावना जताई जा रही है कि ये बेहद हंगामा भरा रहेगा। Assembly Elections सिर पर होने के कारण Congress सदन को गरमाने और Treasury Bench पर हमले करने में कोई कसर छोड़ेगी नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button