Big Breaking::चुनावी शिकस्तों से बेहाल राहुल गांधी जल बिन मछली की तरह तड़प रहे:मंत्री रेखा पर 22-23 साल बाद पप्पू के आरोप हास्यास्पद-अविश्वासनीय:CM पुष्कर:कहा`अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद हम फिर मिलेंगे’

CHETAN GURUNG
विधानसभा का सत्र स्थगित होने के बाद CM पुष्कर सिंह धामी ने आज भराड़ीसैण (गैरसैण) में कहा कि लगातार चुनाव हारने और सत्ता में न आ पाने के कारण राहुल गांधी जल बिन मछली की तरह तड़प रहे हैं। खेल और महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य पर उनके पति गिरधारी साहू उर्फ पप्पू के भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों पर उन्होंने कटाक्ष किया कि शादी के 22-23 साल पति (गिरधारी पप्पू) और रेखा साथ रहे। पप्पू को अब ये पता चला। पप्पू ने ये मामला तब उछाला जब मंत्री ने अपने साथ हुए बुरे बर्ताव-जानलेवा साजिश और अत्याचार-अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने दावा किया कि अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद हम (BJP सरकार के CM के तौर पर और पत्रकार) फिर मिलेंगे।


पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि अनुपूरक बजट सत्र के साथ ही गैरसैण में 5 सालों में सबसे अधिक समय सत्र चला। उन्होंने इसके लिए स्पीकर,पत्रकारों,विधानसभा सचिवालय और पुलिस के अफसरों-जवानों का आभार जताया। ये भी कहा कि हमसे पहले जिन्होंने यहाँ कार्य किया, उनका भी धन्यवाद करूंगा। विपक्ष का भी धन्यवाद करना चाहता था लेकिन Congress के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी हताश दिख रहे। मर्यादा-आचरण नहीं रह गया उनका। उत्तराखंड का रहन-सहन,बोलचाल-संस्कृति अलग और विशेष है। वह PM की दिवंगत माता और पिता के बारे में अशोभनीय बातें कर रहे। ये लज्जाजनक है।
उन्होंने कहा कि राहुल के परम मित्र सपा नेता अखिलेश यादव नेउत्तराखंड के लोगों को UP में घुसपैठिया बोल दिया। काँग्रेस वाले चुप रहे। सपा राज के दौरान ही मुजफ्फरनगर में बहुत घिनौना कृत्य महिला उत्तराखंड आंदोलनकारियों के साथ हुआ। उन जख्मों को अखिलेश ने फिर कुरेदने का कार्य किया। अजित डोभाल उत्तराखंड के लाल हैं। देश की सुरक्षा व्यवस्था में अहम योगदान दिया। उनके बारे में राहुल ने आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया। काँग्रेस के लोग उत्तराखंड में चुप हैं। इससे साफ होता है कि वे राहुल और अखिलेश के कथन के साथ है।
PSD ने कहा कि Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में उनके प्रति गलत भावना का प्रदर्शन किया गया। उनको बताना चाहूँगा कि हल्द्वानी में शुद्धिकरण कार्य इस लिए हुआ कि वहाँ कूड़ा-कर्कट फैलाया गया था। परीक्षण किया गया तो पता चला कि शुद्धिकरण करने वालों में 5 तो अनुसूचित जाति के हैं। उन्होंने दावा किया कि PM नरेंद्र मोदी और बड़े बहुमत से अगली बार भी आएंगे। Congress के हाथ फिर निराशा आएगी। राहुल गांधी का प्रदर्शन ऐसे वक्त हो रहा जब दीपावली आ रही। वह कारोबारियों की दिवाली खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
CM पुष्कर ने कहा कि साल-2022 में विधानसभा चुनाव से पहले जारी दृष्टि पत्र हमने पूरा कर लिया। UCC का संकल्प लिया था। विपक्ष तब कहता था कि ये चुनावी घोषणा है। हमने उत्तराखंड के लोगों को दिया वचन पूरा किया। पूरे देश में उत्तराखंड ऐसा राज्य बना,जिसने समान नागरिक संहिता लागू किया। हलाला,इद्दत,बाल विवाह से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति मिली। राहुल गांधी झूठ की गूंज उठाने की असफल कोशिश कर रहे। तुष्टीकरण में लगे हैं। अवैध कब्जों पर हमने बुलडोजर चलाया। क्या ये गलत है? वोट बैंक के चश्मे से ही देख रहा है अभी भी विपक्ष।
उन्होंने मंत्री रेखा पर उनके पति पप्पू के भ्रष्टाचार के आरोपों को हास्यास्पद करारा देने के साथ ही अविश्वासनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि विवाद के सवा दो दशक बाद ऐसे आरोपों पर सिर्फ हैरानी होती है। उन्होंने कहा कि हमने Land Bank बनाया। भूमि कानून लागू किया। मदरसा बोर्ड की जगह नया प्राधिकरण बना दिया। ढाई सौ से अधिक को बंद कराया। जमीन का इस्तेमाल गलत ढंग से नहीं होने दिया जाएगा, मैं सौगंध खा के कहता हूँ। इसका इस्तेमाल होटल,हॉस्पिटल,शिक्षण संस्थाओं के लिए होगा।
PSD ने काँग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि उनके दौर में अल्पसंख्यक का मतलब खास समाज था। हमने जैन,सिख,फारसी को भी इसमें शामिल किया। हम विपक्ष के पाप को धोने का कार्य करते रहेंगे। विपक्ष में हताशा और निराशा बैठ गई है। Congress भ्रष्टाचार की जननी है। उसका भ्रष्टाचार पर बोलना नौ सौ चूहे खा के बिल्ली हज को चली की शानदार मिसाल से ज्यादा कुछ नहीं है। खनन पट्टा, टेंडर, ठेका के मामले क्या सदन में उठाए जाते हैं? आजकल IT के दौर में कुछ भी नहीं छिप सकता है। 50 एकड़ जमीन भी किसी को नहीं दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि हमारा Vision कैसा होगा, ये PM मोदी ने हमको दिया है। पहाड़ों में रोजगार मुहैया कराना,पलायन रोकना,महिला सशक्तिकरण करना हमारी यात्रा का हिस्सा है। यात्रा अभी जारी है। हेली एंबुलेंस हमने भी शुरू कर दी है। जहां आना-जाना बहुत कठिन है,वहाँ ये सेवा बहुत काम आ रही है। अगले साल भी हम लोग फिर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि Officers,पुलिस और पत्रकारों के लिए भी आवासीय सुविधा गैरसैण में तैयार की जाएगी। किशाऊ Dam Project राष्ट्रीय महत्व की है। इसमें बड़ी संख्या में पुनर्वास होना है। उत्तराखंड में ज्यादा होना है। 5 राज्य इसमें प्रभावित होंगे।
CM पुष्कर ने कहा कि इस Project में HP को पानी नहीं चाहिए। 5000 करोड़ रूपये की बिजली मिलेगी। हिमाचल के हिस्से का पानी बेच के उसको 1500 करोड़ रूपये मिलेंगे। उत्तराखंड को पानी चाहिए तो हम पानी लेंगे। बिजली के साथ। सिंचाई और पीने के लिए।



