
Chetan Gurung
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हुई State Steering Committee की बैठक में स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट लिमिटेड के उत्तराखण्ड में स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर विकसित करने तथा प्रदेश के युवाओं को विभिन्न देशों में ओवरसीज रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में Presentation दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में रोजगार की संभावना ज्यादा हो,उसी की Training युवाओं को देने का Model-Plan तैयार करें।

बैठक में मुख्य सचिव ने कंपनी एवं संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित रोजगार मॉडल के सभी पहलुओं पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पहल को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए सबसे पहले इसके रेवेन्यू मॉडल को स्पष्ट किया जाए। यह भी निर्धारित किया जाए कि इस पहल के माध्यम से कितने लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
AB ने कहा की युवाओं को किस प्रकार कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, प्रशिक्षकों (ट्रेनर्स) की उपलब्धता एवं तैयारी कैसे सुनिश्चित होगी। प्रशिक्षण के उपरांत प्लेसमेंट की व्यवस्था किस प्रकार की जाएगी। इस सभी पर Homework ठोस ढंग से किया जाए। रोजगार की संभावित मांग के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना तैयार की जाए। युवाओं को बाजार की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने पर ध्यान दिया जाए।
मुख्य सचिव ने हिदायत दी कि अच्छे एवं अनुभवी ट्रेनर्स की पहचान कर उनके माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। युवाओं और महिलाओं पर विशेष फोकस रखा जाए। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों को शामिल करते हुए एक विस्तृत वर्कशॉप आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
CS ने कंपनी को प्रस्ताव के लिए नेशनल स्टीयरिंग कमेटी से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सचिव C रविशंकर, रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव मनुज गोयल और STML के MD सिद्धार्थ अग्रवाल उपस्थित थे



