उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

त्यूनी-प्लासू Hydro Project को केंद्र की Forest NoC:72 मेगावाट बिजली होगी पैदा:CM पुष्कर ने जताया PM मोदी का आभार

Chetan Gurung

UJVNL की 72 मेगावाट क्षमता की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी। इस स्वीकृति से देहरादून की त्यूणी तहसील में टोंस नदी पर प्रस्तावित परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। परियोजना से प्रति वर्ष लगभग 298.51 मिलियन यूनिट (29.85 करोड़ यूनिट) विद्युत उत्पादन का अनुमान है। CM पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए PM नरेंद्र मोदी का आभार जतलाते हुए खुशी जताई कि उत्तराखण्ड को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ये Project अहम भूमिका निभाएगा।

CM Pushkar Singh Dhami

————–

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना के पूर्ण होने से प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार जल विद्युत परियोजनाओं से संबंधित आवश्यक स्वीकृतियों और प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

UJVNL के MD अजय कुमार सिंह ने बताया कि NoC के बाद परियोजना के निर्माण संबंधी कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। निगम सभी आवश्यक वैधानिक एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परियोजना के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएगा।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश की जल विद्युत क्षमता के विकास और ऊर्जा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने पर प्रदेश को अतिरिक्त स्वच्छ विद्युत उपलब्ध होगी, जिससे राज्य की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button