
Chetan Gurung
PM नरेंद्र मोदी के बाद HM अमित शाह,अन्य केन्द्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी,राजनाथ सिंह और UP के CM योगी आदित्यनाथ ने भी CM पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सुखी,स्वस्थ तथा सफल जीवन की कामना की। उनके आवास पर भी सुबह से ही शुभकामनाएँ देने वालों का रेला लगा हुआ है। PSD ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में वहाँ पढ़-सीख रहे बच्चों के साथ जन्म दिवस मनाया और उनकी आँखें तब भर आईं, जब उनके लिए बच्चों ने `बार-बार दिन ये आए-तुम जियो हजारों साल’ गाना एक सुर में गया। मुख्यमंत्री ने पत्नी गीता संग मिल के बच्चों के बीच केक काटा।






मुख्यमंत्री को कल सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके बाद बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर सुबह से चल ही रहा है। PSD ने सादगी के साथ सालगिरह को मनाया। NIVH में वह बच्चों से बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ मिले। उनके बीच जाकर उनसे बात की। उनका उत्साहवर्धन किया। उनके साथ समय गुजारा। सरकार के मुखिया को अपने बीच पाकर बच्चों का उत्साह देखते ही नजर आता था।
PSD ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं होती हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिलना चाहिए। दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से जीवन की प्रत्येक चुनौती को पार किया जा सकता है।
CM पुष्कर ने बच्चों को अपने लक्ष्य की ओर पूरे विश्वास और उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि बच्चों का स्नेह और उनके चेहरों की खुशी उनके लिए जन्म दिवस का सबसे विशेष और यादगार उपहार है। मंत्री गणेश जोशी एवं संस्थान के शिक्षक भी इस दौरान मौजूद थे।



