Happy Birthday Mr CM!!PM मोदी से CM पुष्कर को जन्मदिन पर अनमोल तोहफा:`खत में मिली बधाई-शुभकामनाएँ’:Happy Birthday बोलने एक दिन पहले ही उमड़ने लगे मंत्री-विधायक

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन का सबसे अनमोल तोहफा PM नरेंद्र मोदी की तरफ से एक दिन पहले ही उनकी बधाई और शुभकामनाओं के तौर पर मिल गया। उन्होंने PSD के कार्यों को उत्कृष्ट करार देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य-सुख-लंबी उम्र की कामना की। मंत्री और विधायकों ने मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटते ही शहीद मेख गुरुंग मार्ग स्थित उनके आवास स्थित Camp Office में उनसे मुलाक़ात कर आज ही बधाई-शुभकामनाएँ दीं।

PM मोदी ने अपने शुभकामना पत्र में कहा की राष्ट्र और समाज हित में आपके किए जा रहे कार्य आपके जीवन में यश और गौरव से भरें। आपके अनुभव,समर्पण और दूरदर्शिता से उत्तराखंड विकास की राह में तेजी से आगे बढ़ेगा। विकसित भारत की सोच को साकार करने में आपके योगदान की अहम भूमिका रहेगी। मंत्री गणेश जोशी,प्रदीप बत्रा और MLA बंशीधर भगत और पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल भी मुख्यमंत्री से मिले और उनको जन्मदिन की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएँ दीं।



ऊपर से नीचे-CM पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देने एक दिन पहले पहुंचे मंत्री गणेश जोशी-प्रदीप बत्रा और MLA बंशीधर भगत
———-
CM पुष्कर का जन्मदिन 16 सितंबर को है। उनका जन्म साल-1975 में हुआ था। ये संयोग है कि 17 सितंबर को PM मोदी का भी जन्मदिन है। दोनों का जन्मदिन धूमधाम से मनता दिख रहा है। BJP ओहदेदारों और कार्यकर्ताओं में दोनों के जन्मदिन को ले क उत्साह और जोश है। कल 12.15 बजे वह Rangers Ground में युवा संकल्प दिवस में शरीक होंगे।

Ex MLA देशराज कर्णवाल भी मुख्यमंत्री पुष्कर को जन्मदिन की शुभकामना देने पहुंचे
——-
सुबह 10 बजे NIVOH-राजपुर रोड जाएंगे। फिर 11 बजे सुबह Camp Office में रहेंगे। वह दोपहर 2 बजे के बाद फिर Camp Office रहेंगे। CM Office से जारी Program के मुताबिक वह शासकीय कार्य करेंगे, लेकिन ये तय है कि वह शुभकामनाएँ और बधाई देने वालों से भी इसी दौरान मुलाक़ात भी करते रहेंगे। पुष्कर आज दिल्ली में किशाऊ बांध Project पर HM अमित शाह की सदारत में होने वाली अहम बैठक में थे। वहाँ Project पर MoU सरीखे अहम कदम के बाद वह राजधानी लौटे।



