उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीय

युवाओं को रोजगार-कौशल-नवाचार प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता-CM पुष्कर:मुख्यमंत्री ने जाना Students के विचार

Gen-Z Students में दिखा सरकार के मुखिया संग Selfie-Autograph पाने का जोरदार उत्साह:पुष्कर ने सबको किया खुश

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रपुर में एक स्कूल में `मेरे सपनों का उत्तराखण्ड पर’ विषय पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में Students के विचारों को जाना और कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश की भावी पीढ़ी को सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक के तौर पर तैयार करना है.CM PSD के साथ Selfie लेने,उनका Autograph पाने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के चाहत और जोश Gen-Z और Students में गज़ब का नजर आया। पुष्कर न किसी को निराश नहीं किया। जो भी Demand उनसे Students ने की, उसको उन्होंने मुस्कुराते हुए पूरा किया। खुद भी माइक हाथ में थामे Students के पास जा के उनसे बातें करते रहे। उनके सवालों और जिज्ञासाओं का जवाब देने में कोई गुरेज नहीं कर रहे थे। सरकार के मुखिया के इस अंदाज से Students में जबर्दस्त उत्साह झलक रहा था।

उन्होंने कहा कि युवाओं के विचार और सुझाव उत्तराखण्ड के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. ‘विकसित भारत–विकसित उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार करने के लिए शिक्षा, रोजगार, नवाचार, कौशल विकास, पर्यटन, कृषि, खेल और तकनीक सहित प्रत्येक क्षेत्र को सशक्त बनाया जा रहा है।

 

CM पुष्कर ने कहा कि युवा शक्ति उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी ताकत है और उनके सपनों, विचारों एवं प्रतिभा को अवसर देकर हम एक आत्मनिर्भर, सक्षम और विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। युवा कल के भविष्य हैं। राज्य सरकार के कोशिशों से उत्तराखंड पर्यटन, विकास, नवाचार तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इन क्षेत्रों के लिए सरकार ने नई नीतियां लागू की हैं।

विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा देने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी का निर्माण किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के होनहार विद्यार्थियों को साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश और दुनिया पर नेतृत्व करने का अवसर प्रदान करना है। लीडरशिप पर कहा कि नेतृत्व क्षमता केवल राजनीति तक सीमित न हो कर खेल, चिकित्सा, विज्ञान, मीडिया और उद्योग—हर क्षेत्र में आवश्यक है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ प्रतियोगिता को प्रदेश के विद्यार्थियों का व्यापक समर्थन मिला है। अभियान के तहत प्रदेश भर के 2,67,744 विद्यार्थियों ने निबंध एवं विचार भेजे हैं। उत्तराखण्ड की युवा पीढ़ी राज्य के भविष्य को लेकर सजग और जागरूक है। कार्यक्रम में लगभग 800 छात्र-छात्राएं DM नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति और दायित्वधारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button