नेपाल में भीषण बाढ़ से मौतों-नुक्सान पर CM पुष्कर ने गम जताते हुए कहा,`उत्तराखंड सरकार-अवाम अपने सदा के मित्र देश के साथ’:बोले,`कुमायूं के लोगों को लग रहा, आपदा अपने लोगों पर आई है’
उत्तराखंड सरकार ने जारी किया Help Line Number:टनकपुर में SDRF High Alert पर

Chetan Gurung
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई भारी जन-धन की क्षति पर CM पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उत्तराखण्ड की जनता और राज्य सरकार की संवेदनाएं नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस बाढ़ ने नेपाल के कई शहरों और गाँवों को चपेट में लेते हुए हजारों लोगों की जिंदगी लील ली.उत्तराखंड सरकार ने इस बाढ़ में किसी परिचित के शिकार होने की आशंका होने पर जानकारी हासिल करने के लिए Help Line Number जारी किया है। टनकपुर में इस बाढ़ के मद्देनजर SDRF को High Alert पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा प्रभावित सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल दो पड़ोसी देशों के संबंध नहीं हैं. ये साझा संस्कृति, परंपराओं, आस्था, सामाजिक सरोकारों और आत्मीयता से जुड़े हुए हैं। उत्तराखण्ड और नेपाल के बीच विशेष रूप से सदियों पुराने रोटी-बेटी के संबंध रहे हैं। दोनों क्षेत्रों के लोगों के बीच पारिवारिक रिश्तों के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध भी निरंतर मजबूत रहे हैं। दोनों एक दूसरे के दुःख-दर्द में सदा साथ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र का नेपाल के साथ विशेष और आत्मीय संबंध है। पिथौरागढ़ और चंपावत सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के नेपाल के साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। ऐसे में नेपाल में आई आपदा का दुःख उत्तराखण्ड के लोगों के लिए भी अपने परिवार के किसी सदस्य के संकट में होने जैसा है। नेपाल की पीड़ा उत्तराखण्ड की पीड़ा है.संकट की इस घड़ी में उत्तराखण्ड की जनता अपने नेपाली भाई-बहनों के साथ पूरी संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ खड़ी है।
CM पुष्कर ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे सभी सुरक्षाकर्मियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों के प्रयास सराहनीय हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। हिमालयी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां दोनों देशों को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील बनाती हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नेपाल सरकार और वहां के प्रशासन के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा.प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत मिलेगी। उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से नेपाल के शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों के सुरक्षित होने, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा नेपाल में सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली की कामना की.
–Help Line Number जारी–



