अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

जलीय जैव विविधता को बढ़ावा-मत्स्य सम्पदा संरक्षण पारिस्थिकी संतुलन के लिए अनिवार्य-CM पुष्कर

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज विश्व मात्स्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में हरिद्वार के अमरापुर घाट पर गंगा नदी में 10 हजार मत्स्य बीजों का प्रवाह करते हुए कहा कि जलीय जीवों का संरक्षण पर्यावरण संतुलन के बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा का संरक्षण एवं संवर्धन, जलीय जैव विविधता को बढ़ावा देना तथा नदी के पारिस्थितिकीय संतुलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक होने के साथ ही समृद्ध जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों का महत्वपूर्ण आधार भी हैं। गंगा की निर्मलता, अविरलता और प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नदी के जलीय जीवों एवं प्राकृतिक मत्स्य संपदा का संरक्षण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

PSD ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। नदियों में उपयुक्त प्रजातियों के मत्स्य बीजों का संचयन प्राकृतिक मत्स्य संपदा के संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे प्रयासों से जलीय पारिस्थितिकी के संरक्षण के साथ ही मत्स्य संसाधनों के सतत विकास को प्रोत्साहन मिलता है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। लोगों को गंगा सहित प्रदेश की सभी नदियों की स्वच्छता बनाए रखने, जल प्रदूषण रोकने तथा जलीय जीवों के प्राकृतिक आवासों के संरक्षण में सहयोग करना चाहिए। हमारी नदियां और प्राकृतिक संसाधन आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर हैं।

पुष्कर ने कहा कि इनका संरक्षण करते हुए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर DM मयूर दीक्षित,CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र, SDM-हरिद्वार योगेश मेहरा, सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा, BJP जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button