अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

माँ तो सन्यासी CM योगी की भी थीं:अंतिम संस्कार में निभाया पुत्र धर्म:CM पुष्कर ने अर्थी को कंधा देने में निभाया साथ:योगी से मिल के जताया शोक:स्वर्गीय माता को दी श्रद्धांजलि

Chetan Gurung

माँ आखिर माँ होती है। सन्यासी चोला धारण करने के बावजूद UP के CM योगी आदित्यनाथ ने इसको पूरी तरह चरितार्थ किया। उन्होंने दिवंगत माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार विधि-विधान के अनुसार आज हरिद्वार के चंडी घाट पर किया। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी तथा कई MPs-MLAs और साधु-संत ने इस अवसर पर मौजूदगी दर्ज कराने के साथ ही स्वर्गीय सावित्री देवी को पुष्प चढ़ाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

योगी आदित्यनाथ की माँ का निधन शुक्रवार (20 नवंबर 2026) को सुबह करीब 10:45 बजे पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव (यमकेश्वर ब्लॉक) में हुआ था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनकी अवस्था भी तकरीबन 91 वर्ष थीं। उन्होंने अंतिम सांस अपने पैतृक आवास पंचूर गांव में ही ली।

जन्मदायिनी के स्वर्गवास की जानकारी मिलते ही CM योगी अपने कार्यक्रम रद्द कर पंचूर गांव पहुंचे थे। वह आज अंतिम संस्कार के दौरान बहुत भावुक और खामोश नजर आए। मुख्यमंत्री पुष्कर ने उनसे मुलाक़ात कर शोक प्रकट किया और माता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि माँ का स्थान कोई नहीं ले सकता है। उनका जाना बेहद कष्टकारी होता है।

योगी आदित्यनाथ माँ की चिता के सम्मुख बेहद भावुक भाव से खड़े रहे। उनको नमन किया। उससे पहले दोनों मुख्यमंत्रियों ने अर्थी को हाथ लगा के कंधा देने का फर्ज भी पूरा किया। पुष्कर अपने काफी देर तक समकक्ष के साथ दुखी भाव से बैठे रहे और उनको सान्त्वना दी। योगी ने भी हाथ जोड़ के दुख और शोक जताने के लिए आभार प्रकार किया।

सन्यासी होने के बाद आम तौर पर समझा जाता है कि घर-परिवार और समाज से नाता टूट जाता है। योगी इसके उलट परिवार के सदा करीब रहे। माँ से मिलने के लिए वह गाँव में आते रहे। बेटे का हर धर्म उन्होंने आज भी निभाया। स्वामी रामदेव,चिदानंद मुनि और कई अखाड़ों के स्वामी-संत,महा मंडलेश्वर भी अंतिम संस्कार में मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button