उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

कैंट विधानसभा में CM पुष्कर ने की विकास योजनाओं की बारिश:कहा,`देहरादून को Modern सुविधाओं से सज्जित शहर बनाने का लक्ष्य’:48 Cr की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में कैंट विधानसभा क्षेत्र में 48.44 करोड़ रुपये की लागत की 23 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास जनसभा के दौरान किया। क्षेत्र के विकास से संबंधित 8 अहम ऐलान भी किए।

PSD ने 29.41 करोड़ रुपये की लागत की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 19.03 करोड़ रुपये की लागत की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। शास्त्रीनगर नाले के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने, हरबंस कपूर राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में पर्याप्त भूमि की उपलब्धता के दृष्टिगत राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने तथा कांवली रोड के फिर चौड़ीकरण की कार्यवाही आगे बढ़ाने की घोषणा की। PWD के माध्यम से 5 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों में CM पुष्कर सिंह धामी से मिलने की उत्सुकता बहुत अधिक दिखाई दी

———–

मुख्यमंत्री ने यमुना कॉलोनी के वार्ड संख्या 23, इंद्रापुरम के वार्ड संख्या 41 तथा हिंदलोक कॉलोनी के वार्ड संख्या 43 में भगवान शंकर मंदिर के समीप एक-एक ट्यूबवेल स्थापित करने,गोविंदगढ़ के वार्ड संख्या 14 में 4 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से पेयजल लाइन सुदृढ़ीकरण, लगभग 5 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली विजय पार्क पेयजल लाइन सुदृढ़ीकरण योजना को आगामी कार्ययोजनाओं में शामिल करने तथा प्रेमनगर क्षेत्र को नगर पालिका में शामिल करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि देहरादून प्रदेश की राजधानी होने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार का प्रमुख केंद्र है। राज्य सरकार देहरादून को आधुनिक सुविधाओं से सज्जित सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैंट विधानसभा क्षेत्र से उनका विशेष जुड़ाव है।

PSD ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘विकास भी और विरासत भी’ के मूलमंत्र के साथ कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। चार धाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे जैसी परियोजनाएं प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई दिशा दे रही हैं। हवाई सेवाओं एवं हेली कनेक्टिविटी के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ ही सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून और भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के अभियान के तहत 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि कब्जामुक्त कराई गई है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।

CM ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य विकास संग प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। बेहतर सड़कें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी एवं विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल, DM डॉ. आशीष चौहान, SSP प्रमेंद्र डोभाल, CDO डॉ. दीपक सैनी उपस्थित थे।

—

मुख्यमंत्री पुष्कर ने अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी विकास कार्यों के लिए ₹5.19 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। इन विकास कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, शहरी प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पिथौरागढ़ के धारचूला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत लीती से मां होकरा मंदिर तक ट्रेक रूट एवं व्यू प्वाइंट के निर्माण कार्यों के लिए ₹88.79 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹53.27 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया।

पौड़ी में कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए विद्युत पोल स्थापित करने, विद्युत लाइन निर्माण एवं लाइन शिफ्टिंग के ₹344.04 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹137.61 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने ऊधमसिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में 300 हैंडपंप लगाए लगाए जाने के लिए ₹86.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन भी प्रदान किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button