अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीय

UP-UK भाई-भाई:एक-दूसरे से जुड़ी दोनों राज्यों की प्रगति:नीम करोरी बाबा से जुड़े स्थानों को आध्यात्मिक-धार्मिक पर्यटन सर्किट में शामिल किया जाएगा:लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव में बोले CM पुष्कर:योग आदित्यनाथ की तारीफ की

CHETAN GURUNG

CM पुष्कर सिंह धामी ने तहजीब,तमीज,पुराने नवाबों की धरती और अपने College Days के शहर लखनऊ के पंडित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में उत्तराखंड महापरिषद की तरफ से आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 में कहा कि अपनी संस्कृति, परंपराओं, लोकभाषा और सांस्कृतिक जड़ों से सदा जुड़े रहना चाहिए। भौगोलिक रूप से हम कहीं भी रहें, अपनी मातृभूमि, अपनी बोली-भाषा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जुड़ाव सदैव बनाए रखें। PSD का प्रवासियों ने फूलों की बारिश से अभिनंदन किया। वह बच्चों से भी अलग से मिले। UP में रह रहे उत्तराखंडियों में PSD को ले के खासा उत्साह झलक रहा था।

उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। वे जहां भी रहते हैं, अपनी मेहनत, प्रतिभा और कार्यकुशलता से उत्तराखण्ड का नाम रोशन करते हैं। उत्तर प्रदेश हमारा सहोदर भाई है। दोनों राज्यों के बीच केवल भौगोलिक और प्रशासनिक संबंध ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भावनात्मक जुड़ाव भी है। दोनों राज्यों की प्रगति एक-दूसरे से जुड़ी हुई है।

PSD ने कहा कि UP में CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं।  उन्होंने योगी से गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक जोड़ने का अनुरोध किया है, ताकि इसका लाभ उत्तराखण्ड को भी मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, औद्योगिक कॉरिडोर, एयरपोर्ट, निवेश अनुकूल नीतियों और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से रोजगार और व्यापार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड मिलकर पर्यटन, धार्मिक यात्रा, व्यापार, उद्योग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में नई संभावनाओं को साकार कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ धाम में भव्य पुनर्निर्माण कार्य और बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत श्रद्धालुओं की सुविधाओं, आध्यात्मिक वातावरण और आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में संचालित इन परियोजनाओं से उत्तराखण्ड की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से देश और प्रदेश की राजधानी के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा। इससे पर्यटन, व्यापार, उद्योग और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। राज्य में सड़क, रेल, हवाई और रोपवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क का विस्तार और विभिन्न रोपवे परियोजनाएं उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी। उत्तराखण्ड में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व संभावनाएं हैं। इस वर्ष चार धाम यात्रा में 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। हेमकुंड साहिब में भी लगभग 3.90 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। आदि कैलाश यात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने प्रतिभाग किया है। शीतकालीन यात्रा को भी नई पहचान मिल रही है।

CM PSD ने कहा कि राज्य सरकार बाबा नीम करौली महाराज से जुड़े धार्मिक स्थलों को जोड़ते हुए आध्यात्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की दिशा में भी कार्य कर रही है। कैंची धाम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं और व्यवस्थाओं का विस्तार किया जा रहा है। पर्यटन नीति के माध्यम से इको टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म, होमस्टे और ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक समानता और न्याय की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। राज्य के हितों और स्थानीय नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त भू-कानून लागू किया गया है। नकल माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।

पुष्कर ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून और सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त प्रावधान लागू किए गए हैं। अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मदरसा बोर्ड समाप्त कर दिया गया है।  अवैध रूप से संचालित मदरसों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जा रही है।  इस अवसर पर सतपाल महाराज, उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button