अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

नेपाल-भारत को कुदरती प्रकोप से बचाव के लिए संयुक्त कोशिश करना जरूरी-CM पुष्कर:विकास-पर्यावरण संरक्षण एक साथ मुमकिन:नेपाल से शुरू साइकिल यात्रा का देहरादून में समापन

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में नेपाल से देहरादून तक निकाली गई 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा-2026 के समापन कार्यक्रम में कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संबंध रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए दोनों देशों में सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि जनकपुर धाम और अयोध्या का संबंध हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत तथा रोटी-बेटी के आत्मीय रिश्तों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की भौगोलिक एवं प्राकृतिक परिस्थितियां भी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। ये भी समझना होगा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। आवश्यकता इस बात की है कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट की अवधारणा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की गुणवत्ता के आकलन के माध्यम से विकास एवं पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में उपयोगी सिद्ध हो सकती है। उत्तराखण्ड की पहचान यहां की समृद्ध प्राकृतिक संपदा, हिमालय, नदियों, वनों और जैव विविधता से है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को विकास की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निरंतर कार्य कर रही है।

PSD ने कहा कि नौले-धारे, चाल-खाल, पारंपरिक जल स्रोतों तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाना राज्य सरकार का विकल्प रहित संकल्प है। इस दिशा में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। पुष्कर ने 28 से 30 नवंबर 2026 तक देहरादून में आयोजित होने वाले विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का भी विमोचन किया।

यू-कॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल एवं सुरक्षित बचाव अभियान की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button