अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनमनोरंजनयूथराष्ट्रीय

Dehradun ZOO में White Tiger `तेजस’ का प्रवेश:CM पुष्कर ने Tourists के लिए खोला बाड़ा:Wildlife-पर्यावरण जागरूकता में भी चिड़ियाघर की भूमिका अहम

Chetan Gurung

Mussoorie Road पर मालसी स्थित DEHRADUN ZOO की खासियत और आकर्षण के मुख्य केंद्र बिन्दु रहने वाले सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का आज CM पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण कर उसे पर्यटकों के लिए खोल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘तेजस’ से  Zoo का आकर्षण और बढ़ेगा। Tourists को वन्यजीवों को देखने का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

उन्होंने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां प्रतिवर्ष लगभग 8.50 लाख पर्यटक आते हैं। यहाँ से हर साल होने वाली 7 करोड़ रुपये से अधिक की आय इसकी मिसाल है। तेजस (सफेद बाघ) के आने से पर्यटकों की तादाद में और इजाफा होगा। उत्तराखण्ड में पहली बार सफेद बाघ लाया गया है। इससे पूर्व भी चिड़ियाघर में अन्य प्रजाति के दो बाघ लाए जा चुके हैं।

CM पुष्कर सिंह धामी ने Zoo में आए Students और बच्चों संग भी बातें की

——————-

उन्होंने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर केवल पर्यटन का केंद्र ही नहीं, बल्कि वन्यजीवों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। यहां आने वाले बच्चों और युवाओं को वन्यजीवों, वनों की जैव विविधता तथा पारिस्थितिकी तंत्र को समझने का अवसर मिलता है। बच्चों के लिए चिड़ियाघर में निःशुल्क भ्रमण की व्यवस्था है। इस पहल से बच्चों को Wildlife की जानकारी प्राप्त करने तथा प्रकृति एवं पर्यावरण के साथ उनके संबंध को समझने का अवसर मिला है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि देहरादून चिड़ियाघर में कॉलेजों के Students भी मुफ्त प्रवेश कर सकेंगे। इससे युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। राज्य सरकार पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन स्थापित करते हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

PSD ने कहा कि उत्तराखण्ड देश के सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले प्रमुख राज्यों में शामिल है। राज्य की समृद्ध वन संपदा और जैव विविधता हमारी महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के साथ ही नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी आवश्यक है। इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव (वन) रमेश कुमार सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (HofF) कपिल लाल भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button