उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

गंगा की जलधारा की तरह BJP की विजय यात्रा उत्तराखंड में कायम रहेगी-राजनाथ:कमल खिलाने की Hat Trick लगाने का कमाल दिखाएंगे कार्यकर्ता-CM पुष्कर

Chetan Gurung

BJP की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की हरिद्वार में आयोजित बैठक के समापन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि हिमालय की अडिगता और मां गंगा की अविरल धारा की तरह उत्तराखण्ड में भी उनकी पार्टी की विजय यात्रा अगले विधानसभा चुनाव में निरंतर आगे बढ़ेगी। देवतुल्य जनता एक बार फिर प्रदेश की अस्मिता और संस्कृति के संरक्षण तथा विकास के लिए भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजनाथ और आला कमान की उम्मीदों के मुताबिक ही हर पार्टी कार्यकर्ता जी जान से फिर कमल को उत्तराखंड में तीसरी बार खिलाने का कमाल कर दिखाएंगे। उन्होंने जौलीग्रांट Airport पहुँच के इससे पहले रक्षा मंत्री की आगवानी की।

बैठक के समापन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव,पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा, लोकसभा सांसद अनिल बलूनी,सह प्रभारी अरविंद मेनन,MP बांसुरी स्वराज, राज्य के मंत्री,MLAs और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कहा गया कि कार्यकर्ताओं का परिश्रम, समर्पण और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही संगठन की शक्ति है। सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करना कार्यकर्ताओं का दायित्व है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button