उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

श्रीनगर में भी बनेगी Science City-CM पुष्कर:भ्रष्टाचार-नकल माफिया नहीं सुधरे तो और सख्त कार्रवाई झेलेंगे:सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक पीस लोगों को चौंकाया

Chetan Gurung

श्रीनगर (पौड़ी) में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी में आज CM पुष्कर सिंह धामी ने फिर दोहराया कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार और नकल माफिया (प्रतियोगी परीक्षाओं के) को न सुधरने पर और सख्त सबक सिखाएगी। उन्होंने सिलबट्टे से पहाड़ी नमक भी पीस कर सभी को चौंकाया। कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। केदारखंड मंदिर माला मिशन, मानसखंड मंदिर माला मिशन तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है।

ऊपर पूजा अर्चना करते और नीचे नमक पीसते CM पुष्कर सिंह धामी

————

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मातृशक्ति के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय हो रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में एक दिसंबर 2026 से वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

CM PSD ने कहा की भ्रष्टाचार एवं नकल माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई चल रही है। जो माफिया बाज नहीं आएंगे, उनको और अधिक सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। राज्य सरकार के प्रयासों से पिछले 5 सालों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।

पुष्कर ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार विकास और विरासत के संकल्प के साथ उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में कार्य कर रही है। श्रीनगर क्षेत्र में लगभग ₹200 करोड़ की सीवर लाइन परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। लगभग ₹650 करोड़ की लागत से NIT का निर्माण कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र में पैरामेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क के दो लेन चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य काफी तेजी से हो रहा है। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ पर्यटन एवं स्थानीय आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल श्रीनगर में लगभग ₹25 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया गया है।

PSD ने श्रीनगर में यूकॉस्ट के माध्यम से साइंस सिटी विकसित करने की घोषणा की। विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग एवं देवप्रयाग में आधुनिक घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण तथा धारी देवी मंदिर के समीप श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक घाट विकसित करने की घोषणा की। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आयोजन के लिए सरकारी अनुदान देने की भी घोषणा की। कमलेश्वर महादेव से संबंधित विशेष डाक आवरण तथा शाइनी कृष्ण उनियाल की पुस्तक ‘मां राजराजेश्वरी चालीसा’ का विमोचन भी किया।

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत,जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी रचना बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत, विधायक (देवप्रयाग) विनोद कंडारी, विधायक (पौड़ी) राजकुमार पोरी, महापौर श्रीनगर आरती भंडारी,DM स्वाति S भदौरिया, SSP सर्वेश पंवार, CDO अशोक जोशी, SDM नूपुर वर्मा भी इस मौके पर उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button