
CHETAN GURUNG
Assembly Election के मुहाने पर खड़ी उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी ने धमाकेदार अंदाज में IAS-IPS Cadre में Transfer को अंजाम देते हुए 12 IAS और 18 IPS समेत 34 छोटे-बड़े नौकरशाहों में किसी की जोरदार ताजपोशी की तो किसी का तख्त वापिस ले लिया। एक महीने बाद ACS बनने जा रहे प्रमुख सचिव L फैनई को फिर Excise सरीखा अहम महकमा सौंप दिया गया। भरोसेमंदों में शुमार सचिव R राजेश कुमार को खनन और DG (खनन) भी सौंप दिया गया। IPS अमित सिन्हा को विशेष प्रमुख सचिव (खेल-युवा कल्याण) से हटा कर एक बार फिर बृजेश संत को उनकी कुर्सी सौंप दी गई। सचिव युगल किशोर पंत की मुख्य धारा में तकनीकी शिक्षा महकमे के साथ वापसी हुई।


उनके पास संस्कृति और सचिवालय प्रशासन पहले से है। उनको रंजीत सिन्हा के महकमे मिले, जिनको आयुष महकमे को आगे बढ़ाने का जिम्मा सौंपा गया है। फैनई के पास पहले भी आबकारी महकमा था। उनके पास खाद्य और आपूर्ति के साथ ही कृषि भी है। R राजेश आवास और राज्य संपत्ति महकमे संभाले हुए हैं। वह मुख्यमंत्री पुष्कर के सबसे भरोसेमंद और कारगर नौकरशाह बन के उभरे। सचिव रंजना राजगुरु से आयुष हटा तो उनको नियोजन (Planning) में भेज दिया गया।


हैरानी की बात ये रही कि सचिव दिलीप जावलकर से वित्त भी अब पूरी तरह हट गया। उनके पास जलागम और CPD-जलागम रह गया है। युगल के पास सचिवालय प्रशासन भी है। National Games को शानदार ढंग से अंजाम देने वाले 1997 batch के IPS अमित सिन्हा को फिर सचिवालय में लाया जाएगा या फिर उनकी Police महकमे में वापसी होगी,साफ नहीं है। दिलचस्प पहलू ये है कि उत्तराखंड को National Games का आवंटन बृजेश संत के खेल सचिव रहने के दौरान ही हुआ था।
अपर सचिवों में मेहरबान सिंह को Home सरीखा अहम महकमा अतिरिक्त दिया गया। अभिनव शाह को उनसे लिए गए सहकारिता और निबंधक की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। विनीत कुमार,मनुज गोयल,BS चलाल,इला गिरि को भी महकमे दिए गए। सचिवालय सेवा के विक्रम सिंह यादव हल्के किए गए। अपर सचिव महिमा रौंकली को वन भी दिया गया।
–IPS Transfer—
IPS अफसरों में तूफानी अंदाज में Transfer किए गए। CM PSD ने अपने करीबी समझे जाने वाले मंजूनाथ TC को नैनीताल से हटा कर अर्पण यदुवंशी को उनकी जगह बिठा के सब को हैरान कर दिया। ऐसी ही हैरानी एक बार फिर से मणिकांत मिश्र को उधम सिंह नगर का कप्तान बना कर पैदा की। अमित श्रीवास्तव-II को चमोली,देवेंद्र पिंचा को पौड़ी,सरिता डोभाल को श्वेता चौबे की जगह टिहरी,जगदीश चन्द्र को बागेश्वर की कप्तानी सौंप दी गई।
पंकज भट्ट,अमित श्रीवास्तव-I,विशाखा अशोक भदाणे,अजय गणपती कुंभार (UDN की कप्तानी से हटाए गए),सर्वेश पँवार (पौड़ी की कप्तानी से हटे),जितेंद्र मेहरा (बागेश्वर की कप्तानी से हटाए गए),हरीश वर्मा,सुरजीत पँवार (चमोली के कप्तान थे),शाहजहाँ जावेद खान भी तबादले की जद में आए। All India Cadre में तबादलों का सिलसिला अभी जारी रहने के पूरे आसार हैं। DMs-Collectors के भी तबादलों पर Home Work शासन में CM PSD की अगुवाई में चल रही।



