अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

CS AB की पर्यटन सचिव धिराज को ताकीद,`मसूरी-नैनीताल पर दबाव कम करें-नए Virgin Tourist Spot तैयार करें’:Locals की राय को नीति में शामिल करने के निर्देश

Chetan Gurung

उत्तराखण्ड में सर्दियों में भी Tourists को आकृष्ट करने के लिए पर्यटन स्थलों को पूरे साल पर्यटकों के लिए लुभावने बनाने पर सरकार जुट गई है.Chief Secretary आनन्दबर्द्धन की अध्यक्षता में सचिव (पर्यटन) धिराज गर्ब्याल संग इस बाबत हुई अहम बैठक में नए डेस्टिनेशन, नए पर्यटन उत्पाद और स्थानीय सहभागिता पर विशेष फोकस करने पर जोर दिया गया.उन्होंने मसूरी और नैनीताल पर दबाव कम करने और उसके लिए नए-Virgin Tourist Spot विकसित करने पर जोर दिया.

बैठक में Winter Tourism की संभावनाओं, नए पर्यटन स्थलों के विकास तथा पर्यटन गतिविधियों के विस्तार पर मंथन हुआ.मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन को केवल कुछ पारंपरिक एवं अधिक पर्यटक दबाव वाले स्थलों तक सीमित न रखे.नए डेस्टिनेशन और पर्यटन सर्किट विकसित करने पर ध्यान दिया जाए। नैनीताल एवं मसूरी जैसे प्रमुख स्थलों पर पर्यटकों के दबाव को कम करने के लिए नए एवं कम चर्चित या Virgin Tourist Spots को विकसित कर उन्हें प्रभावी ढंग से प्रचारित करना होगा.

उन्होंने कहा कि GMVN-KMVN तथा पर्यटन से जुड़े स्टेक होल्डरों सहित संबंधित विभागों से भी इस बाबत Input लेने की दरकार है. नए ट्रैकिंग रूटों को विकसित करते हुए, हाई-अल्टीट्यूड मैराथन, बर्ड वॉचिंग, नेचर एवं एडवेंचर टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश उन्होंने दिए। उन्होंने कहा कि संभावित स्थलों की पहचान कर वहां आवश्यक सुविधाओं, इवेंट्स एवं पर्यटन उत्पादों के विकास की समग्र योजना तैयार की जाए।

CS ने कहा कि स्थानीय लोगों की राय को भी नई पर्यटन नीति में शामिल किया जाए. इससे पर्यटन से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ रिवर्स माइग्रेशन को भी प्रोत्साहन मिल सकेगा। उत्तराखण्ड की भौगोलिक एवं मौसमी परिस्थितियों से मिलती-जुलती परिस्थितियों वाले विदेशी पर्यटन स्थलों से सीख लेकर राज्य की परिस्थितियों के अनुरूप नए पर्यटन उत्पाद विकसित किए जा सकते हैं।

मुख्य सचिव ने पर्यटन सर्किटों को एक पैकेज के रूप में विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया। जागेश्वर, कसार देवी एवं सूर्य मंदिर को जोड़कर पैकेज टूर विकसित करने तथा इनकी पब्लिसिटी का कार्य समय रहते शुरू करने की ताकीद भी की।

उन्होंने नए पर्यटन प्रोजेक्ट्स तलाशने एवं संभावनाओं की समीक्षा के लिए 15 दिन के भीतर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही Winter Tourism नए पर्यटन उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक पर्यटन कॉन्क्लेव आयोजित करने की जरूरत जताई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button