हवलदार पंकज की जल्द से जल्द तलाश करें-CM पुष्कर:Social Media में आई अपील पर PSD गंभीर:THDC Tunnel में फंसे 2 कार्मिकों को भी जल्द सुरक्षित निकालने का अभियान तेज किया:मजिस्ट्रेट जांच बैठी

Chetan Gurung
जबर्दस्त बारिश के बाद चमोली की नीति घाटी में उफान पर आए तमक नाले में लापता BRO के हवलदार पंकज की तलाश को लेकर उनके परिजनों ने Social Media में गुहार की और CM पुष्कर सिंह धामी ने इस पर फौरन ही फरमान जारी किया कि THDC Tunnel में फंसे कार्मिक को सुरक्षित निकालने के साथ ही गाद-गदेरे के साथ बह के लापता हवलदार को भी जल्द तलाश के परिवार के पास पहुंचाएँ।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने हवलदार पंकज के परिजनों की गुहार पर खुद संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। खोज एवं बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए कहा। सेना, BRO, ITBP, पुलिस, जिला प्रशासन, NDRF एवं SDRF की टीमें लगातार खोज अभियान में जुटी हैं। हवलदार पंकज पिथौरागढ़ के निवासी हैं। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ने उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय भी परिवार से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री PSD ने हवलदार पंकज के परिजनों से टेलीफोन पर बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को हवलदार पंकज की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने और परिवार को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


पीपलकोटी में THDC टनल में बचाव अभियान को CM पुष्कर के निर्देश पर और तेज कर दिया गया है। पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लापता दो लोगों की तलाश युद्ध स्तर पर चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर के निर्देशन में ही अभियान चल रहा है। DM गौरव कुमार खोज एवं बचाव अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मौके पर कमान वही संभाले हुए हैं।
लापता दोनों की तलाश के लिए NDRF-SDRF-ITBP- पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। सुरंग के भीतर पानी के स्तर को कम करने के लिए पंपों के माध्यम से लगातार पानी बाहर निकाला जा रहा है। पानी की निकासी से टनल के भीतर रेस्क्यू टीमों के आगे बढ़ने और प्रभावित हिस्सों में गहन खोजबीन करने के लिए रास्ता सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
बचाव अभियान के दौरान टनल के भीतर फंसी मशीनों एवं अन्य भारी अवरोधों को हटाने का कार्य भी प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। आधुनिक उपकरणों एवं उपलब्ध तकनीकी संसाधनों की मदद से फंसी मशीनों को बाहर निकालने की कोशिश हो रही। रेस्क्यू टीमों के लिए टनल के अंदर आगे बढ़ने का रास्ता तभी साफ हो सकेगा।
मलबे के बीच छोटी से छोटी जगह और ऐसे सभी हिस्सों की भी गहन जांच की जा रही है, जहां लापता लोगों के होने की संभावना हो सकती है। अभियान में किसी भी संभावित स्थान को छोड़ा नहीं जा रहा है। जिलाधिकारी गौरव ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर के निर्देश पर हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।
जांच के माध्यम से हादसे के कारणों एवं परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।हादसे के बाद टनल से अब तक कुल 20 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें 12 श्रमिकों का जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा। 8 लोगों की मृत्यु हुई है।


