
राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी (चोरगलिया) में उनका हेलीकाप्टर उतरा। मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक (लालकुआं) डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, DM ललित मोहन रयाल, SSP डॉ. मंजूनाथ TC ने एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यहाँ जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समस्याओं का त्वरित समाधान करें।


मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी- चोरगलिया-सितारगंज मार्ग में शेर नाला में ₹993 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी पुल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।
—

हल्द्वानी में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के MPs-MLAs और पार्टी जिलाध्यक्षों के साथ क्षेत्रीय विकास एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। विकास कार्यों को गति देने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।


बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता तथा संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से जनसेवा को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सांसद अजय भट्ट, Ajay Bhatt सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,मंत्री सौरभ बहुगुणा,राम सिंह कैड़ा, BJP प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार और तरुण बंसल बैठक में थे।


