हिंदुस्तान की कसम::आजादी के पर्व पर याद किए गए देश के लिए कुर्बान मतवाले:जगह-जगह तिरंगे फहराए गए:CM पुष्कर ने किए अहम ऐलान,`युवा आयोग बनेगा:वर्ग-4 व 5 की भूमि के विनियमितिकरण की समय सीमा बढ़ाई जाएगी:पूर्व सैनिकों-अग्निवीरों को उद्यम स्थापना में मदद मिलेगी:चमोली-पौड़ी-अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क बनेंगे’
Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजधानी के परेड ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों,राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले राज्य के श्रेष्ठ 13 खिलाड़ियों,पुलिस के 14 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। पूरे प्रदेश में 80 स्वतंत्रता दिवस को ले के खूब जोश-उत्साह दिखाई दिया। शाम को राजभवन में राज्यपाल Lt Gen (Vet) गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों समेत प्रमुख गणमान्य लोगों को चाय की दावत (हाई टी) दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों, वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों, अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस के बहादुर जवानों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदाओं में प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। बलिदानियों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये तथा परमवीर चक्र विजेताओं के परिवारों की अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई है। प्रत्येक बलिदानी परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में समायोजित करने के साथ सेवारत एवं पूर्व सैनिकों को 25 लाख रुपये तक की संपत्ति खरीद पर स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
PSD ने ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। प्रथम चरण में 10 हजार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए 7 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखण्ड ने खेलों के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
CM पुष्कर ने कहा कि स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान के अंतर्गत 8 शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के साथ खेल विश्वविद्यालय के निर्माण पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं करने के दौरान कहा कि चमोली, पौड़ी एवं अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश के प्रथम ‘युवा आयोग’ की स्थापना की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती ग्रामों के युवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं अग्निवीरों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए अतिरिक्त सहायता एवं प्रोत्साहन दिया जाएगा। वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण की समय-सीमा का विस्तार कर भूमिधरी अधिकार दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्यांश 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये किया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए योजनाएं शुरू की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि IIT-IIM आईआईटी संस्थानों के सहयोग से निःशुल्क उद्यमिता एवं कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक ऋण की 30 प्रतिशत राशि सरकार अनुदान के रूप में देगी। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, सांसद नरेश बंसल, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर सौरभ थपलियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, DGP दीपम सेठ, शासन के सचिव, DM (देहरादून) डॉ. आशीष चौहान, SSP प्रमेन्द्र डोभाल भी उपस्थित थे।
—
सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर ने शहीद मेख गुरुंग मार्ग स्थित आवास पर तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी और CMO के अफसर अन्य कर्मचारी भी इस मौके पर उपस्थित थे। Chief Secretary आनंदबर्द्धन ने सचिवालय में ध्वजारोहण किया। शाम को राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने Tea Party दी। मुख्यमंत्री पुष्कर खास मेहमान रहें।
इस मौके पर सेना के अफसरों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी मेहमानों से मुलाक़ात कर उनको स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मंत्री सुबोध उनियाल,डॉ धन सिंह रावत,MP नरेश बंसल,पूर्व CM रमेश पोखरियाल निशंक,CS आनंदबर्द्धन,DGP दीपम सेठ,प्रमुख सचिव L फैनाइ,गृह सचिव शैलेश बगौली,CIC राधा रतूड़ी,अन्य वरिष्ठ IAS-IPS और सेना के अफसर इसमें शामिल हुए।



