उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

सियासी दलों संग SIR पर CEO BVRC ने साझा की ताजी रिपोर्ट:कहा-BLAs को भी Active करें दल

Chetan Gurung

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.BVRC पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक में SIR पर ख़ासी चर्चा की और  तीसरे चरण में गतिमान दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 एवं मेनुअल ऑफ इलेक्टोरल रोल में निहित प्रावधानों की बिंदुवार जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक कुल 2 लाख 83 हजार 890 दावे एवं आपत्तियां विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई हैं। जिसके तहत 1 लाख 28 हजार( फार्म-6), 1 लाख 7 हजार (फार्म-7)और 47 हजार (फार्म-8) प्राप्त हुए हैं। राजनैतिक दलों से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के दौरान राजनैतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। फार्म 6,7 और 8 को डिजिटाइज करने की प्रक्रिया गतिमान है।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज रावत, अमेंद्र बिष्ट, बीएसपी से सत्यपाल, आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांड्य, सीपीआई (एम) अनंत आकाश उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button