अबकी Doon University में Students संग CM पुष्कर का जीवंत संवाद:उत्साही युवाओं से बोले-नए दौर में “Future Ready” बनें:देहरादून में Traffic Jam-पलायन पर अधिक रहा युवाओं का Focus
Community Radio 88.4-Library का उद्घाटन:स्पेनिश-जर्मनी-फ्रेंच-जापानी-चीनी भाषाओं के लिए सृजित किए जाएंगे नए पद

Chetan Gurung
नए जमाने की नई शक्तिशाली ताकत के तौर पर तेजी से उभर रहे युवाओं और Students के साथ CM पुष्कर सिंह धामी के संपर्क का सिलसिला आज भी जारी रहा और उन्होंने Doon University में Students के साथ उनके दिल जीत लेने वाले अंदाज में भरपूर संवाद करते हुए सलाह के तौर पर कहा कि युवाओं को तेजी से बदलती तकनीक के दौर में “Future Ready” के तौर पर खुद को तैयार करना होगा।






मुख्यमंत्री पुष्कर से सवाल पूछने और उनसे जवाब लेने का उत्साह छात्र-छात्राओं में देखते ही बनता था
—————
छात्र-छात्राओं में मुख्यमंत्री को अपने सामने पा के गज़ब का जोश और उत्साह दिखा। उन्होंने पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, उत्तराखंड को Hub of Higher Education बनाने-विज्ञान, तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में रोजगार की नई संभावनाओं तथा देहरादून में Traffic Jam की समस्या के समाधान पर मुख्यमंत्री से खूब सवाल पूछे। PSD ने उनको निराश नहीं किया और उनके हर सवाल का जवाब माकूल ढंग से देते हुए उनको राष्ट्र निर्माण अहम भूमिका निभाने के लिए कहा।

CM पुष्कर सिंह धामी के साथ Selfie लेने के लिए छात्राओं में खूब उत्साह नजर आया
——————

CM पुष्कर ने कहा कि राज्य में अब Reverse Migration में तेजी आई है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं सौर स्वरोजगार योजना सहित पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और उनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों के आधुनिकीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। तकनीकी बदलावों के साथ रोजगार के स्वरूप में परिवर्तन हो रहा है। युवाओं को बदलती तकनीक के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करते हुए “Future Ready” बनना होगा। देहरादून में यातायात जाम की समस्या के स्थाई Solution पर कार्य चल रहा। बिंदाल और रिस्पना नदी के ऊपर Elevated Road का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र को शुरू क अरने के साथ ही विवि के Community Radio Station 88.4 का उद्घाटन भी किया। 11 करोड़ 20 लाख की लागत से बने बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन और 17 करोड़ 39 लाख की लागत से बने केंद्रीय पुस्तकालय भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने घोषणा की कि दून विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जाएगा।
उन्होंने ऐलान किया कि दून यूनिवर्सिटी कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 88.4 FM के संचालन के लिए कार्यक्रम समन्वयक एवं तकनीकी सहायक के पद सृजित किए जाएंगे। 2 इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था विवि के Students के लिए की जाएगी। विश्वविद्यालय में विदेशी भाषा विभागों को सुदृढ़ किया जाएगा। स्पेनिश, जर्मन, फ्रेंच, चाईनीज एवं जापानी भाषा विभागों के लिए जरूरी पदों का सृजन किया जाएगा।
CM PSD ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति होती है। जिस देश का युवा सपने देखने का साहस, उन्हें पूरा करने का संकल्प और कठिन परिश्रम करने की क्षमता रखता है, उस देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। भारत की विशाल युवा आबादी विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया जैसी महत्वपूर्ण पहलें संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए महाविद्यालयों और मॉडल कॉलेजों की स्थापना, महिला छात्रावास, आईटी लैब एवं परीक्षा भवन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए नई भर्तियाँ की जा रही। मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना के माध्यम से Teachers को 18 लाख रुपये तक का शोध अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि UPSC, NDA और CDS परीक्षाओं की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को साक्षात्कार की तैयारी के लिए 50 हजार रुपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है। ऐसी पारदर्शी व्यवस्था स्थापित कर रही है, जिसमें युवाओं की मेहनत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो। राज्य में देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसी पारदर्शी व्यवस्था में पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिली है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, दून विश्वविद्यालय की VC प्रो. सुरेखा डंगवाल, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, अपर सचिव मनमोहन मैनाली मौजूद थे।



