उत्तराखंडदेश

8 विकास परियोजनाओं का UDN को तोहफा:गदरपुर बस स्टेशन अवाम की सेवा में सुपुर्द:चीनी मिल कर्मियों को सातवाँ वेतनमान दिलाने का CM पुष्कर वादा

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर बस स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ₹2,830.07 लाख लागत की 8 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर शहर के विकास की रफ्तार को रवानगी देने की तरफ एक और कदम बढ़ाया। उन्होंने फीता काटकर नवनिर्मित गदरपुर बस स्टेशन अवाम के हवाले किया। चीनी मिल कर्मियों को सातवाँ वेतनमान दिलाने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने गदरपुर क्षेत्र की ₹694.06 लाख लागत की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा ₹2,136.01 लाख लागत की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। ₹275.70 लाख की लागत से निर्मित विकास खंड गदरपुर के कार्यालय भवन, ₹69.19 लाख की लागत से ग्रामीण क्षेत्र में हरिचंद्र-गुरुचंद्र बंग विशाल सामुदायिक भवन तथा ₹349.17 लाख की लागत से निर्मित गदरपुर बस अड्डे का लोकार्पण किया।

PSD ने कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास करने के दौरान लोगों से कहा कि इन विकास परियोजनाओं से गदरपुर के साथ आसपास के समस्त क्षेत्रों के लोगों को भी व्यापक लाभ मिलेगा। पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति एवं नई पहचान प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि गुलरभोज भविष्य में एक प्रमुख पर्यटन एवं विकास केंद्र (डेस्टिनेशन) के रूप में विकसित होगा। स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्रम पद्धति कन्या विद्यालय के उच्चीकरण के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।  इससे क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बौर डैम के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में लगभग ₹4 करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य तथा विभिन्न गांवों में लगभग ₹13 करोड़ की लागत से पेयजल योजनाओं का निर्माण कराया गया है।

PSD ने राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है। इस प्रकार की प्रक्रिया पूर्व में भी कई बार संपन्न हो चुकी है। इसका उद्देश्य केवल मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धर्मांतरण विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर प्रभावी कार्रवाई, नकल विरोधी कानून, भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर कदम सहित अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविंद पांडे एवं शिव अरोरा ने भी विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने गदरपुर विधायक के अनुरोध पर कहा कि चीनी मिल कर्मियों को सातवां वेतनमान दिलाने के लिए शीघ्र ही समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र गुलरभोज में जिम कॉर्बेट की जिप्सी परमिट व्यवस्था तथा गदरपुर महाविद्यालय में भविष्य में दो पीजी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का आश्वासन भी दिया।

CM PSD ने रुद्रपुर रिंग रोड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, सचिव Dr R राजेश कुमार, सचिव रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, DM नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, CDO दिवेश शासनी, ADM कौस्तुभ मिश्रा, भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button