उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

अफसरों को जनसमस्याओं पर CM पुष्कर की खरी-खरी:जल्द समाधान सुल्टाओ या फिर कार्रवाई झेलो:MLA आशा-भूपाल ने भी दिक्कतों को पेश किया

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज Camp Office में प्रदेश भर से आए लोगों संग मुलाकात के दौरान उनकी समस्याएं सुनते ही अफसरों को लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने गढ़वाल के आयुक्त एवं IG (गढ़वाल) को भी जन शिकायतों के निस्तारण में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। MLA दिनेश अग्रवाल ने भी CM पुष्कर से मुलाक़ात की।

प्रतिनिधिमंडल के साथ आईं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इस साल 4 धाम यात्रा मुख्यमंत्री के विशेष प्रयास के चलते बेहद सफल रहा है। विधायक भूपाल राम टम्टा ने भी बुग्यालों के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक एवं स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान और प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित विकास है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाए। इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, IG (गढ़वाल) राजीव स्वरूप, अपर सचिव JC कांडपाल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button