उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

चमोली के दशोली में आपदा से सड़क ध्वस्त:CM पुष्कर ने DM-महकमे के अफसरों को कस दिया:ग्रामीणों से फोन पर बात की:दिया भरोसा,`जल्द से जल्द सड़क तैयार होगी’

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के दशोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम खैनूरी को जोड़ने वाली सड़क के आपदा में ध्वस्त होने पर फौरन DM समेत संबंधित विभागीय अधिकारियों को कस डाला। उनको प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र सड़क दुरुस्त करने की हिदायत सख्ती के साथ दी।

खैनूरी के ग्रामीणों से उन्होंने फोन पर बात भी की। उनको लोगों ने बताया कि गांव को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव के लगभग 120 परिवारों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके की स्थिति का आकलन कर आवश्यकतानुसार सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की बहाली के कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। आपदा के कारण प्रभावित क्षेत्रों में जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। शासन-प्रशासन का दायित्व है कि लोगों की दिक्कतों और समस्याओं का तत्काल समाधान हो, जो दिखाई भी दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button