उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CM पुष्कर के हाथों गदरपुर-रुद्रपुर में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण:NDRF बटालियन में पौधा रोपा:शहीद उधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर-रुद्रपुर के तूफानी दौरे के दौरान NDRF बटालियन, गदरपुर का निरीक्षण करने के साथ ही शहीद उधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उनको महान देशभक्त करार देते हुए कहा कि देश के साथ प्रदेश खास तौर पर उनको याद रखेगा। उन्होंने शहीद के परिवार के लोगों से Virtual माध्यम से बात भी की। विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

CM पुष्कर ने NDRF के अधिकारियों एवं जवानों से उनकी कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बटालियन के परिसर में पौधरोपण भी किया। प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविंद पाण्डे, शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, विकास शर्मा, DM नितिन सिंह भदौरिया, SSP अजय गणपति, कमांडेंट संतोष कुमार, CMO परमिंदर इस मौके पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट परिसर में महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर ₹40 लाख की लागत से स्थापित 9 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, आत्मसम्मान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का अमर प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने ₹120.18 लाख की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में निर्मित पार्किंग, लैंडस्केपिंग एवं ड्रेन निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। रुद्रपुर स्थित कैनाल कॉलोनी में ₹264.97 लाख की लागत से बनने वाली सरफेस पार्किंग का शिलान्यास भी भी आज ही कर दिया।

PSD ने वर्चुअल माध्यम से पंजाब में निवासरत शहीद ऊधम सिंह के परिजनों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के बलिदान और साहस को वे दिल से सलाम करते हैं। प्रदेश उनके सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, DM नितिन सिंह भदौरिया, SSP अजय गणपति, CDO दिवेश शासनी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button