उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

`Run for Kargil Heroes’:दौड़ लगा के हजारों ने दी श्रद्धांजलि:शहीद जांबाजों को देश सदा याद रखेगा-CM पुष्कर:शौर्य स्थल पर अपने जाँबाजों को श्रद्धांजलि देने उमड़े हर तबके के लोग

Chetan Gurung

पाकिस्तान पर साल-1999 के कारगिल युद्ध में भारत की शानदार विजय के दौरान देश के लिए जिंदगी कुर्बान करने वाले शहीद जाँबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज हजारों हर उम्र-तबके के लोगों ने `Run For Kargil Heroes Cross Country Race’ में शिरकत की। CM पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखा के दौड़ को शौर्य स्थल-चीड़बाग, (गढ़ी कैंट) से शुरू किया। मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

दौड़ में शरीक हो कर कारगिल युद्ध शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुरुषों-युवाओं और महिलाओं में गज़ब का जोश नजर आया। दौड़ शुरू होने से काफी पहले ही सैकड़ों लोग चीड़ बाद पहुँच चुके थे। खेल विभाग की तरफ से उनको Cap-T Shirt दी गई थी। विजेताओं को आखिर में पुरस्कार प्रदान किए गए। CM पुष्कर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम, शौर्य और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भारतीय वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में कारगिल युद्ध में अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की। विश्व के समक्ष भारतीय सेना के अदम्य साहस का परिचय दिया। देश सदैव अपने वीर सैनिकों और शहीदों के बलिदान का ऋणी रहेगा। उत्तराखण्ड को वीरों की भूमि के रूप में जाना जाता है। प्रदेश के अनेक वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध सहित विभिन्न सैन्य अभियानों में अपने अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान से देश का गौरव बढ़ाया है।

PSD ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, दायित्वधारी विश्वास डावर,शमशेर बिष्ट,पुनीत मित्तल,विनय गोयल और जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग भी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button